,

Bareilly Kundal Robbery: बरेली में कुंडल छिनैती का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में 3 गिरफ्तार

Bareilly Kundal Robbery

Report: Dushyendra kumar

Bareilly Kundal Robbery बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला से कुंडल छीनने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें अजय मिश्रा पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से छीने गए कुंडल, दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक बरामद की गई है।

मंदिर जाते समय महिला से झपट्टा मारकर छीने थे कुंडल

Bareilly Kundal Robbery जानकारी के मुताबिक, 9 सितंबर को संजयनगर निवासी 52 वर्षीय पूनम अपनी बेटी और पड़ोसन के साथ मॉडल टाउन स्थित हरि मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान मॉडल टाउन गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारकर उनके दोनों कुंडल छीन लिए और फरार हो गए। घटना के बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

एफसीआई गोदाम के पास पुलिस से हुई मुठभेड़

Bareilly Kundal Robbery पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को भरतौल रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में अजय मिश्रा घायल हो गया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कुंडल, तमंचे और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bareilly Kundal Robbery गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से महिला से छीने गए कुंडल बरामद हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक भी बरामद की है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य आपराधिक मामलों और गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Read this: Gold-Silver Price 15 Sep 2026 : सोना सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; जानें आज का ताजा रेट

Dumka NUPPL Protest: नवेली कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, मुआवजे की मांग पर खदान का काम ठप

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka NUPPL Protest दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड की

Aurangabad Woman Drowned: तीज पर्व पर स्नान करने गई महिला की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्ट: दीनानाथ Aurangabad Woman Drowned औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में तीज

India vs Afghanistan : आज कितने बजे शुरू होगा मैच, TV और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए चाणक्य के 4 सूत्र, जीवन में अपनाएंगे तो आर्थिक तंगी से निकलने में मिलेगी मदद

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना