बांग्लादेशी नेता जसीमुद्दीन रहमानी ने भारत के खिलाफ उगला जहर, ममता दीदी को दे डाली ये सलाह

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jasimuddin Rahmani

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में हाल ही में हुई राजनीतिक उथल-पुथल काफी चर्चा में रही है। अब इस देश से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बांग्लादेशी आतंकवादी भारत को धमकी दे रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम जसीमुद्दीन रहमानी बताया जा रहा है। वह आतंकी संगठन अलकायदा का समर्थक है। इसके साथ ही वह अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का नेता भी है। वायरल हो रहे वीडियो में जसीमुद्दीन रहमानी खालिस्तान, पश्चिम बंगाल, कश्मीर, सिलीगुड़ी, चीन और नई दिल्ली में इस्लामिक झंडा लहराने की बात कर रहा है।

जसीमुद्दीन रहमानी को वीडियो में कहते हुए सुना जा रहा है, ‘चिकेन नेक काट देंगे, जम्मू कश्मीर को आजाद कराएंगे, बंगाल को भारत से अलग कराएंगे और खालिस्तानियों को सपोर्ट करेंगे।’ जानकारी के लिए बता दें कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर को भारत का चिकेन नेक कहा जाता है। यह उत्तर पूर्व को भारत के अन्य भागों से जोड़ता है।

जसीमुद्दीन रहमानी ने वीडियो में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी जिक्र किया है और उनसे से अनुरोध करते हुए कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग शासन की घोषणा करें।

बता दें कि पिछले महीने बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के जाने के बाद से जेल से बाहर आया है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल में आतंकी गतिविधियों में पाए जाने को लेकर वह जेल में बंद था, लेकिन मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के आने के बाद वो जेल से बाहर आया हुआ है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार 12 जून 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष

Fertilizer Supply : प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं होनी चाहिए, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

Fertilizer Supply : कृषि मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, खरीफ सीजन

Narendra Modi: किसानों ने पीएम मोदी के 4399 दिन के कार्यकाल का मनाया उत्सव, अनाज से बनाई रंगोली

Narendra Modi : किसानों ने बनाई अनोखी रंगोली, प्रधानमंत्री के 12 साल