,

BAN vs AUS : बिना खाता खोले गिरे ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट, बांग्लादेशी गेंदबाजों ने रचा अनोखा रिकॉर्ड

ban-vs-aus-australia-lost-3-wickets-on-zero-bangladesh-odi-2026

BAN vs AUS : मीरपुर। बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की ऐसी शुरुआत कराई जिसे कंगारू टीम लंबे समय तक याद रखेगी। मैच के शुरुआती दो ओवरों में ही ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई रन बनाए अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए और एक अनचाहे रिकॉर्ड क्लब में शामिल हो गई।

BAN vs AUS : टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पड़ा भारी

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंग्लिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने इस निर्णय को गलत साबित कर दिया। तास्किन अहमद और मुस्ताफिजुर रहमान की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई शीर्ष क्रम पूरी तरह बिखर गया।

पहले ओवर में तास्किन अहमद ने मैथ्यू शॉर्ट को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। इसके बाद दूसरे ओवर में मुस्ताफिजुर रहमान ने लगातार दो सफलताएं हासिल करते हुए कूपर कोनोली और मैट रेनशॉ को पवेलियन भेज दिया। इस तरह ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 0 रन पर 3 विकेट हो गया।

BAN vs AUS

Ind VS Afg: वैभव सूर्यवंशी पर फिर टिकी नजरें, अफगानिस्तान ए के खिलाफ भारत ए की चुनौती, तिलक वर्मा संभाल रहे कमान

BAN vs AUS : शर्मनाक सूची में शामिल हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम

वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया चौथी ऐसी टीम बन गई जिसने बिना कोई रन बनाए शुरुआती तीन विकेट गंवाए हों। इससे पहले जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और कनाडा के साथ भी ऐसा हो चुका है।

BAN vs AUS : वनडे में 0 रन पर 3 विकेट गंवाने वाली टीमें

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – 2026
जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका – 2001
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका – 2003
कनाडा बनाम बांग्लादेश – 2003
लाबुशेन और बार्टलेट ने संभाली पारी

शुरुआती झटकों के बाद मार्नस लाबुशेन और जेवियर बार्टलेट ने टीम की पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया।

जेवियर बार्टलेट ने 48 गेंदों में 52 रन की उपयोगी पारी खेली, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे। वहीं मार्नस लाबुशेन ने भी अर्धशतक पूरा करते हुए पारी को आगे बढ़ाया।

BAN vs AUS : बारिश से खेल प्रभावित

समाचार लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 42 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए थे। मार्नस लाबुशेन 55 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे, जबकि नाथन एलिस उनका साथ निभा रहे थे। इस दौरान बारिश के कारण मुकाबले को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

ये भी जानिए , Kushinagar Mughal Era Coins : कुशीनगर में निकला 1640 ईस्वी का खजाना! खुदाई में मिला पीतल का घड़ा, चांदी के सिक्के देख ग्रामीणों में मची लूट

Chhattisgarh Olympic Association: रायपुर में वार्षिक आमसभा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बैठक में पहुंचे

Chhattisgarh Olympic Association: न्यू सर्किट हाउस में वार्षिक आमसभा का आयोजन छत्तीसगढ़

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की Top 10 खबरें 1. बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री