पाकिस्तान में बलोच संगठन ने ट्रेन हाईजैक की, मुठभेड़ में 6 सैनिक मारे गए, 120 बंधक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

पाकिस्तान : एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के आतंकियों ने एक यात्री ट्रेन को हाईजैक कर लिया। इस ट्रेन में लगभग 400 यात्री सवार थे, जिनमें 140 पाकिस्तानी सैनिक भी शामिल थे। आतंकियों ने सभी आम यात्रियों को छोड़ दिया लेकिन सैनिकों को बंधक बना लिया। पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई और 6 सैनिक मारे गए।

कैसे हुआ ट्रेन हाईजैक?

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस ऑपरेशन की जिम्मेदारी लेते हुए बताया कि उन्होंने पहले ट्रेन की पटरियों को विस्फोटकों से उड़ा दिया, जिससे ट्रेन रुक गई। इसके बाद आतंकियों ने ट्रेन पर कब्जा कर लिया और सभी यात्रियों को बाहर निकाल दिया, लेकिन सैनिकों को बंधक बना लिया।

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ सख्त चेतावनी

BLA ने पाकिस्तानी सेना को स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर उन पर कोई हमला किया गया तो सभी 120 बंधकों को मार दिया जाएगा। संगठन ने यह भी कहा कि यह हमला पूरी तरह से योजनाबद्ध था और उनके लड़ाके ट्रेन और बंधकों पर पूरा नियंत्रण बनाए हुए हैं।

पाकिस्तानी सेना का जवाबी हमला

ट्रेन हाईजैक की घटना के बाद पाकिस्तानी सेना ने मोर्चा संभाल लिया। ग्राउंड फोर्सेज को आतंकियों के हमले के कारण पीछे हटना पड़ा, जिसके बाद सेना ने हवाई हमले शुरू कर दिए। पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट्स को ऑपरेशन के लिए तैनात कर दिया गया है।

बंधकों में कौन शामिल?

बंदी बनाए गए 120 लोगों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, आतंकवाद निरोधी बल (ATF) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के अधिकारी शामिल हैं। ये सभी छुट्टी पर पंजाब जा रहे थे।

BLA ने पाकिस्तानी सरकार को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सेना कोई आक्रामक कार्रवाई करती है, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। बलूच संगठन ने साफ कर दिया है कि अब यह पाकिस्तानी सेना पर निर्भर करता है कि वह अपने सैनिकों की जान बचाना चाहती है या नहीं।

X पर साइबर अटैक के पीछे यूक्रेन, IP एड्रेस से हुआ खुलासा- एलन मस्क…यह भी पढ़े

बुधवार का राशिफल 12 मार्च 2025: इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत, जानें अपना भविष्य

- Advertisement -
Ad imageAd image

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार