,

Badrinath Temple Donation: बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे पर वायरल दावों की होगी जांच, मंदिर समिति ने नोटिस जारी कर दिया बड़ा बयान

Badrinath Temple Donation

Badrinath Temple Donation: सोशल मीडिया पर वायरल दावों के बाद मंदिर समिति ने शुरू की जांच, कर्मचारियों को भेजे नोटिस

Badrinath Temple Donation: राम मंदिर के बाद अब उत्तराखंड के प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे और आरोप वायरल हो रहे हैं। इन दावों के बीच बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। समिति का कहना है कि वायरल हो रही सूचनाओं की सत्यता की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर समिति के सदस्य हेमंत द्विवेदी ने बताया कि जिन कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए हैं, उन्हें स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद यदि किसी भी कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Badrinath Temple Donation: निजी सचिव को लेकर वायरल दावों का किया खंडन, अफवाहों से बचने की अपील

Badrinath Temple Donation: हेमंत द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक अन्य दावे का भी खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ लोग एक व्यक्ति को उनका निजी सचिव बताकर पोस्ट साझा कर रहे हैं, जबकि उनका कोई निजी सचिव नहीं है। उन्होंने ऐसे सभी दावों को पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया।

उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। ऐसे में बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

read also: VB-G RAM G Scheme : देशभर में लागू हुई VB-G RAM G योजना,मजदूरों की लॉटरी, अब जेब में आएगी ज्यादा मजदूरी

Badrinath Temple Donation: फिलहाल चढ़ावे को लेकर वायरल दावों की सत्यता जांच के दायरे में है। अब यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और क्या किसी स्तर पर कोई अनियमितता हुई है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…