,

Aurangabad Woman Drowned: तीज पर्व पर स्नान करने गई महिला की नदी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Aurangabad Woman Drowned

रिपोर्ट: दीनानाथ

Aurangabad Woman Drowned औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में तीज पर्व के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। धावा नदी में स्नान करने गई एक महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना रफीगंज प्रखंड के मई खुर्द गांव के समीप स्थित धावा नदी की है। मृतका की पहचान मई खुर्द निवासी लालमोहन यादव की 30 वर्षीय पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

स्नान के दौरान फिसला पैर, गहरे पानी में चली गई महिला

Aurangabad Woman Drowned परिजनों के अनुसार प्रतिमा कुमारी तीज पर्व के अवसर पर गांव की अन्य महिलाओं के साथ धावा नदी में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। देखते ही देखते वह डूबने लगीं। मौके पर मौजूद महिलाओं ने शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद प्रतिमा कुमारी को नदी से बाहर निकाला गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Aurangabad Woman Drowned परिजन महिला को तत्काल रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।

तीन बच्चों को छोड़ गई प्रतिमा, दूसरे राज्य में ड्राइवर हैं पति

Aurangabad Woman Drowned बताया जाता है कि मृतका के पति लालमोहन यादव दूसरे राज्य में रहकर ड्राइवर का काम करते हैं। प्रतिमा कुमारी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। मां की असमय मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार परिवार की अधिकांश जिम्मेदारियां प्रतिमा कुमारी ही संभालती थीं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, मुआवजे की प्रक्रिया शुरू

Aurangabad Woman Drowned घटना की सूचना मिलने पर रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शंभू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

वहीं अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों से आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

घटना के बाद मई खुर्द गांव में शोक की लहर है और ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

Read this: Hindi Diwas 2026 : ‘सरल हिंदी और पारदर्शी व्यवस्था से मजबूत होगा सुशासन’, झारखंड में हिंदी दिवस पर बोले सचिव प्रवीण टोप्पो

India vs Afghanistan : आज कितने बजे शुरू होगा मैच, TV और मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए चाणक्य के 4 सूत्र, जीवन में अपनाएंगे तो आर्थिक तंगी से निकलने में मिलेगी मदद

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना