,

ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी का मंदिर, रोज होती है पूजा

ग्वालियर: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज जयंती है। जिसको लेकर देश विदेशों में अटल जी को श्रद्धाजंलि अर्पित की जा रही है। सुबह राष्टपति एवं प्रधानमंत्री ने अटल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं देश भर में जगह-जगह अटल को याद किया जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में अटल का मंदिर भी है, जहां रोज पूजा की जाती है और सुबह शाम आरती भी होती है। बता दें भारतीय इतिहास में पहली दफा हुआ है जहां एक नेता को भगवान का दर्जा दिया गया हो।

मृत्यु के बाद बनवाया था मंदिर
बता दें कि ग्वालियर में अटल जी पैदा हुए, जब उनकी मृत्यु हुई तो उनके चाहने वालों ने ग्वालियर में सत्यनारायण की टेकरी पर मंदिर बनवाया और भगवान के रूप में पूजना शुरू कर दिया। खास बात यह है कि मंदिर में सुबह शाम अटल जी की आरती के साथ पूजा अर्चना भी होती है।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…