शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप डॉ. प्रियेश उपाध्याय ने जन्मदिन समारोह किया रद्द, कार्यकर्ताओं से की भावुक अपील

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्टर: अनिरूद्व सोनेने, अपडेट: योगानंद श्रीवास्तव

भोपाल: देश को झकझोर देने वाले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रियेश उपाध्याय ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपना जन्मदिवस पूरी तरह रद्द कर दिया है। उन्होंने अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस वर्ष वे उन्हें केवल सोशल मीडिया के माध्यम से ही शुभकामनाएं दें और किसी भी प्रकार के बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, या सार्वजनिक सजावट से परहेज करें।

डॉ. उपाध्याय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा,

“17 मई, शनिवार को मेरा जन्मदिवस है, लेकिन पहलगाम में हुए इस बर्बर हमले ने हम सभी के दिलों को गहरे आघात पहुंचाया है। हमारे वीर सैनिकों और निर्दोष नागरिकों की शहादत ने हर भारतीय को झकझोर कर रख दिया है। यह समय जश्न का नहीं, बल्कि शोक, एकता और शहीदों के सम्मान में सिर झुकाने का है।”

उन्होंने कहा कि देशभक्ति का सबसे बड़ा प्रमाण यही है कि हम संकट की घड़ी में देश के साथ खड़े रहें और शहीदों के सम्मान में अपने निजी उत्सवों को भी त्याग दें।

डॉ. उपाध्याय ने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे इस दिन को प्रार्थना, सेवा, रक्तदान या शहीदों को श्रद्धांजलि जैसे किसी रचनात्मक कार्य में लगाएं। उन्होंने कहा कि यही सच्ची देशभक्ति और शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Forest Encroachment: मुंगेली में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 हेक्टेयर वन भूमि अतिक्रमण मुक्त

Forest Encroachment: मुंगेली जिले के वन परिक्षेत्र खुड़िया अंतर्गत चचेड़ी परिसर में

भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर Trump का बड़ा दावा, कहा- ईरान ने ड्रोन से किया था हमला

Trump: गल्फ ऑफ ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास भारतीय जहाजों को

France और स्लोवाकिया दौरे पर रवाना होंगे पीएम मोदी, रक्षा सहयोग और पनडुब्बी सौदों पर रहेगी नजर

France: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से शुरू होने वाले अपने फ्रांस दौरे

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. सक्ती में सीलपैक शराब

MP: Top 10

MP: जानें आज की बड़ी खबरें.. 1. संघर्ष से टीम इंडिया तक:

Horoscope 13 June 2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2026, शनिवार को ज्येष्ठ कृष्ण