,

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी कार्रवाई तेज, जंगलों से बरामद हुए बड़े हथियार और विस्फोटक डंप

Report: Shashank

देश में मार्च 26 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी डीजीपी के साथ बैठक की। रायपुर में आयोजित इस बैठक में नक्सलवाद के खात्मे और आंतरिक सुरक्षा पर रणनीति तैयार की गई।

इस बीच नक्सली मुठभेड़ों और सुरक्षा बलों के दबाव में आत्मसमर्पण कर रहे हैं। हालांकि, हाल ही में बालाघाट में एक मुठभेड़ में हमारे हॉक फोर्स के एक इंस्पेक्टर शहीद हो गए थे। इसके बाद से पुलिस फोर्स, हॉक फोर्स और एसएएफ की बटालियन लगातार जंगलों में सर्चिंग कर रही है।

आज सुरक्षा बलों को किरनापुर के सिरका मौजसूरा जंगल में जमीन में दबाए गए डंप का पता चला। इसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, दवाएं, टॉर्च, खाद्य सामग्री और नक्सली साहित्य बरामद हुआ। इसी तरह अलीतोला के जंगल से भी डंप बरामद हुआ, जिसमें कारतूस, मोबाइल सिम, कम्युनिकेशन उपकरण और अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी।

पुलिस का कहना है कि इन बरामदगी से नक्सलियों की आपूर्ति श्रृंखला और उनकी ताकत को काफी नुकसान पहुँचेगा। सुरक्षा बल इस अभियान को लगातार जारी रखेंगे ताकि नक्सलवाद पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सके।

Madhya Pradesh में 12 IPS अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम, बैतूल, पन्ना और हरदा के SP बदले

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…

Naseeruddin Shah के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर विवाद, किरेन रिजिजू ने बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

Naseeruddin Shah: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का एक वीडियो सामने…

CJP से 50 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

CJP : दिल्ली हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका अधिवक्ता राकेश कुमार सैनी…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में चक्रवात 'अर्नब' का…