,

Anil Vij : PM मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल विज, देश के अनसुने नायकों को पहचान दिलाने की सराहना की

Anil Vij : लस्सी-आम पन्ना जैसे देसी पेय से लेकर खगोल विज्ञान और पर्यावरण तक, अनिल विज ने कहा— पीएम मोदी ने देश को एक सूत्र में बांधा

Anil Vij : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अपने साथियों के साथ सुना। इस दौरान उन्होंने इस अनूठे कार्यक्रम की जमकर सराहना की। अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के जरिए देश के उन अनसुने नायकों और समाज के लिए किए जा रहे प्रेरणादायक कार्यों को जनता के सामने लाने का बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण काम किया है, जो अब तक सुर्खियों से दूर थे।

Anil Vij : मन की बात ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधा: अनिल विज

Anil Vij

कार्यक्रम के समापन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से पूरे देश को एक सूत्र में पिरो दिया है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग कोनों में हो रहे बेहतरीन और प्रेरणादायक कार्यों को इस मंच के जरिए बड़ी पहचान मिल रही है।

Anil Vij : खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई और देसी पेय पदार्थों पर चर्चा

विज ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस बार अपने संबोधन में देश के खिलाड़ियों का विशेष रूप से जिक्र किया है, जिससे देश के युवाओं को खेलों की ओर बढ़ने की बड़ी प्रेरणा मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने भारत के पारंपरिक और स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थों जैसे लस्सी और आम पन्ना का उल्लेख किया। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों का ध्यान देसी चीजों की ओर आकर्षित किया है। गर्मियों के इस मौसम में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) से बचाव के लिए हमारे पारंपरिक पेय पदार्थ बेहद लाभदायक हैं और इन्हें आसानी से घरों में तैयार किया जा सकता है।

Anil Vij : खगोल विज्ञान और पर्यावरण संरक्षण पर युवाओं को संदेश

अनिल विज ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में एस्ट्रोनॉमी यानी खगोल विज्ञान का भी विशेष उल्लेख किया। उन्होंने देश को याद दिलाया कि इस क्षेत्र में भारत का ज्ञान प्राचीन और बेहद समृद्ध रहा है। खुशी की बात यह है कि आज की युवा पीढ़ी भी इस विषय में गहरी रुचि लेकर नए-नए अनुसंधान और प्रयास कर रही है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने बढ़ते प्रदूषण जैसे गंभीर वैश्विक मुद्दे पर भी चर्चा की और देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का एक मजबूत संदेश दिया है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Dead Body Found: नहर पुलिया के नीचे मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Dead Body Found परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नंदनगर नहर

Gorakhpur News: कंप्यूटर सेंटर में छात्रा से कथित अशोभनीय हरकत, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक हिरासत में

रिपोर्टर—अरूण कुमार Gorakhpur News कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के सोमहिया स्थित एक कंप्यूटर