,

AMBIKAPUR: राशन वितरण के समय पर नाराजगी, ग्रामीण परेशान

AMBIKAPUR

Reporter: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

AMBIKAPUR: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। ठंड के इस मौसम में ग्रामीण अलाव जलाकर राहत पा रहे हैं, लेकिन राशन वितरण का समय ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बन गया है।

लुंड्रा विधानसभा के लखनपुर ब्लॉक के ग्राम लोसगा में शासकीय उचित मूल्य (राशन) दुकान का संचालन शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन में राशन लेने का समय न होने की वजह से उन्हें रात के समय कड़ाकड़ाती ठंड में बाहर जाना पड़ता है।

इस मामले में उप सरपंच विशुन तिर्की और उनकी पुत्री जो मिशन स्कूल में शिक्षिका हैं, के द्वारा दुकान का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि रात में बाहर निकलना विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए जोखिम भरा है।

यह खबर भी पढ़ें: Bijapur: घोर नक्सल प्रभावित कमलापुर में सीआरपीएफ का ऑपरेशन कैंप शुरू

एसडीएम वनसिंह नेताम ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

Chanakya Niti: 4 बातें कभी किसी के साथ साझा न करें, वरना हो सकती है जग-हंसाई

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को बेहतर तरीके…

Horoscope : इन 5 राशियों के लिए रहेगा खास दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा…