Bijapur: घोर नक्सल प्रभावित कमलापुर में सीआरपीएफ का ऑपरेशन कैंप शुरू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Bijapur

Reporter: Kushal Chopra, Edit By: Mohit Jain

Bijapur: घोर नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर के बीजापुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया गया है। उसूर और बासागुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कमलापुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 229वीं बटालियन द्वारा नया ऑपरेशन कैंप स्थापित किया गया है।

इस ऑपरेशन कैंप का उद्घाटन 13 दिसंबर को बीजापुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक बी. एस. नेगी ने किया। उद्घाटन अवसर पर सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी, जवान तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

दशकों से नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे कमलापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इस कैंप की स्थापना से न केवल सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि यह कैंप क्षेत्र में शांति, स्थिरता और विकास की नई राह खोलेगा।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के लिए चलित थाना और निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली।

यह ऑपरेशन कैंप तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन निगरानी से लैस है। अधिकारियों का कहना है कि यह कैंप नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक होगा।

यह खबर भी पढ़ें: TANSEN SAMAROH 2025: पाँच दिन तक सुरों की अविरल वर्षा, ग्वालियर दुर्ग के चतुर्भुज मंदिर थीम पर बना मंच

स्थानीय ग्रामीणों ने भी कैंप की स्थापना का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में शांति कायम होगी और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार

jaruvakheda theft case: जरुआखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे jaruvakheda theft case सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

India First Hydrogen Train भारतीय रेलवे ने हरित परिवहन की दिशा में