,

Ambikapur Factory Fire: फैक्ट्री और घर जलकर राख, अम्बिकापुर में आग ने मचाई तबाही

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ambikapur Factory Fire

Report By: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

Ambikapur Factory Fire: खजूरी ग्राम पंचायत के मुर्रा बनाने वाली फैक्ट्री में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि फैक्ट्री के साथ ही पास के एक घर को भी नुकसान पहुंचा और वह जलकर राख हो गया। इस घटना में लाखों रुपये का कच्चा माल, तैयार माल और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Ambikapur Factory Fire

Ambikapur Factory Fire: गैस सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

आग लगने से घर में रखे गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हुए और मदद के लिए हाथ-पांव मारते रहे।

Ambikapur Factory Fire

फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बाद काबू

स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया और और भी बड़े हादसे को टाल दिया।

Ambikapur Factory Fire: पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

दरिमा थाना क्षेत्र की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन टीम आग लगने की वजह और हुई आर्थिक हानि का आकलन कर रही है।

Ambikapur Factory Fire

स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल

आग लगने की यह घटना खजूरी ग्राम पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में चिंता का विषय बन गई है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार और फैक्ट्री मालिक को आवश्यक मदद पहुंचाने की बात कही है।

यह घटना अम्बिकापुर में आग सुरक्षा और फैक्ट्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: बुधवार, 5 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

Gen Z to Great Generation: Gen Z को Great Generation बनाने के लिए नशामुक्त जीवन जरूरी : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Gen Z to Great Generation इंदौर स्थित श्री आर.जी.पी. गुजराती प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट

Lashkar Commander Statement: लश्कर कमांडर का दावा: 3-4 वर्षों में 30 से अधिक आतंकी बने अज्ञात हमलावरों का निशाना

Lashkar Commander Statement प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर

Madhupur News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, मधुपुर एसडीओ ने शिक्षकों के साथ की समन्वय बैठक

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर में आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को

Khabar hatke: बर्फ के बीच बहते लाल झरने का सुलझा रहस्य, वैज्ञानिकों को किया हैरान

Khabar hatke: अंटार्कटिका की बर्फीली और बेहद ठंडी मैकमुर्डो ड्राई वैली (McMurdo

School Building: दो साल से अधूरा पड़ा स्कूल भवन, बरामदे और पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

School Building: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार करोड़ों रुपये खर्च करने का

Bhopal: उप मुख्यमंत्री शुक्ल की केंद्रीय मंत्री नायडू से मुलाकात, रीवा को मिली 2 नई विमान सेवाएं

Bhopal: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय

Budni Police Action: बुदनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप वाहन से 1187 लीटर अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर: आशीष श्रीवास्तव Budni Police Action सीहोर जिले के बुदनी थाना पुलिस