,

Ambala Rain Update: अंबाला में झमाझम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

Ambala Rain Update

Ambala Rain Update: घने बादलों के बीच हुई तेज बारिश, लोगों को उमस और गर्मी से राहत

Ambala Rain Update: हरियाणा के अंबाला में मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने बादल छाने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोग राहत महसूस करते नजर आए।

लगातार पड़ रही गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं रही। शहर के कई इलाकों में बारिश के दौरान लोगों ने मौसम का आनंद लिया, जबकि सड़कों पर भी गर्मी का असर काफी कम दिखाई दिया।

Ambala Rain Update: किसानों और धान की रोपाई कर रहे मजदूरों के लिए राहत, मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की संभावना

Ambala Rain Update: बारिश का सबसे अधिक फायदा किसानों को मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है। धान की रोपाई के लिए यह बारिश बेहद लाभदायक मानी जा रही है, जिससे खेतों में पर्याप्त नमी मिलेगी और फसल की बुवाई में तेजी आएगी।

बिहार से अंबाला पहुंचे धान की रोपाई करने वाले मजदूरों के चेहरे भी बारिश के बाद खिल उठे। उनका कहना है कि बारिश होने से खेतों में काम करना आसान होगा और रोपाई का कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

read also: VB-G RAM G Scheme : देशभर में लागू हुई VB-G RAM G योजना,मजदूरों की लॉटरी, अब जेब में आएगी ज्यादा मजदूरी

उधर, मौसम विभाग ने आने वाले कई दिनों तक अंबाला और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…

Tilak Varma ने रचा इतिहास, 40 से ज्यादा औसत और 140+ स्ट्राइक रेट के साथ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20…

Panama में 7.7 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, कई इमारतों को नुकसान

Panama : पनामा में शक्तिशाली भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत…

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल नहीं होंगे सोनम वांगचुक, बताई वजह

CJP Protest: लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 10…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. Raigarh News: गणित नहीं बना…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश…