केदारनाथ में एम्स ऋषिकेश की एयर एंबुलेंस को हादसा, हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा टूटा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

केदारनाथ/उत्तराखंड: केदारनाथ से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। एम्स ऋषिकेश द्वारा संचालित हेली एंबुलेंस सेवा का एक हेलीकॉप्टर शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर के पिछले हिस्से में तकनीकी खराबी आने के कारण यह हादसा हुआ।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और हेलीकॉप्टर में सवार पांचों यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यह दुर्घटना घटी। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य किया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।