,

AIIMS भोपाल का RETINA फेस्ट आज होगा खास: मोहित चौहान पहुंचे राजधानी, मेडिकल स्टूडेंट्स में जबरदस्त उत्साह

BY: Yoganand Shrivastva

बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर मोहित चौहान शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर पहुंचे। उनका आगमन AIIMS भोपाल के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव “RETINA” में होने वाली उनकी विशेष प्रस्तुति के लिए है। उनके पहुंचते ही एम्स कैंपस में उत्साह और जोश का माहौल और बढ़ गया है। छात्रों में उन्हें लाइव सुनने को लेकर जबरदस्त उत्सुकता दिखाई दे रही है।

फेस्ट का जोश चरम पर

इस साल RETINA फेस्ट अपने शानदार आयोजनों की वजह से लगातार सुर्खियों में है। पहले दिन हुए फैशन शो और डीजे नाइट ने शुरुआत में ही ऊर्जा भर दी थी। दूसरे दिन आदित्य रिखारी के सोलफुल गीतों ने पूरे माहौल को रोमांटिक बना दिया। तीसरे दिन जाकिर खान की शानदार कॉमेडी ने छात्रों को देर तक हंसने पर मजबूर कर दिया। अब चौथे दिन मोहित चौहान की एंट्री ने फेस्ट के क्रेज को और बढ़ा दिया है।

छात्रों में दिखा खास उत्साह

एम्स के छात्र मोहित चौहान की परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई विद्यार्थी सुबह से ही आयोजन स्थल के आसपास मौजूद दिखाई दिए और साउंड चेक की झलक देखने की कोशिश करते रहे। उनका कहना है कि मोहित चौहान के गीत तनाव कम करने और पढ़ाई के दबाव से राहत देने का काम करते हैं।

भीड़ और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

आयोजन समिति ने अनुमान लगाया है कि शाम को होने वाले कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में छात्र भाग लेंगे। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त वॉलंटियर्स, मेडिकल स्टाफ और सिक्योरिटी टीम को तैनात किया गया है।

सुपरहिट गानों की उम्मीद

मोहित चौहान अपने “तुम से ही”, “सड्डा हक”, “नादान परिंदे” और “कुन फाया कुन” जैसे मशहूर गीतों के लिए जाने जाते हैं। फेस्ट में इन गानों का लाइव जादू देखने और सुनने के लिए युवा उत्सुक हैं। जैसे-जैसे शाम नजदीक आ रही है, RETINA फेस्ट का माहौल और भी रोमांचक होता जा रहा है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: कल का राशिफल 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार का दिन…

MP Congress Homecoming Campaign : कांग्रेस का ‘घर वापसी’ अभियान, मजबूत होगा संगठन

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव MP Congress Homecoming Campaign : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव…