जम्मू-कश्मीर पर बनी बात, 32 सीटों पर कांग्रेस तो 51 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस लड़ेगी चुनाव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच बात बन गई है। दोनों पार्टियों में घाटी की 90 की 90 सीटों पर समझौता हो गया है। 90 सीटों में से 51 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 5 सीटों कांग्रेस-एनसी यानी दोनों पार्टियां चुनाव लड़ेंगी। जबकि एक-एक सीट पैंथर्स पार्टी और CPI(M) के लिए छोड़ी गई है।

JKPCC अध्यक्ष तारिक हमीद ने दी जानकारी

JKPCC अध्यक्ष तारिक़ हमीद कर्रा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-NC गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे पर बताया, “…90 सीटों में से 51 सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 5 सीटों पर दोनों पार्टियां चुनाव लड़ेंगी। एक सीट पैंथर्स पार्टी और एक सीट CPI(M) के लिए छोड़ी गई है।”

फारूक अब्दुल्ला के आवास पर मीटिंग

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल और सलमान खुर्शीद सहित अन्य नेताओं ने श्रीनगर में फारूक अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की। खबरों के मुताबिक, जिन सीटों पर पेंच अब तक फंसा हुआ था इसी बैठक में उसे सुलझाया गया। सूत्र बताते हैं कि सीटों पर पेंच फंसने के बाद कांग्रेस ने सलमान खुर्शीद को इस पर बात करने के लिए एक्टिव किया था।

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा?

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने भाजपा द्वारा नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर सवाल उठाए जाने पर कहा, “भाजपा को ऐसा कहने का क्या नैतिक अधिकार है? भाजपा का नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ और PDP के साथ गठबंधन रह चुका है। नेशनल कॉन्फ्रेंस वही पुरानी नेशनल कॉन्फ्रेंस है, PDP अभी भी वही पुरानी PDP है, उनका दोनों पार्टियों के साथ गठबंधन था। हर राजनीतिक पार्टी के अपने कार्यक्रम, अपना घोषणापत्र और वादे होते हैं। हमारे पास अपना घोषणापत्र और वादे हैं, जब हम सरकार बनाएंगे तो एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम होगा।”

तीन चरणों में चुनाव

बता दें कि एक दशक के बाद जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र का पर्व लौटा है। चुनाव आयोग ने बताया था कि जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में चुनाव होंगे और नतीजे 4 अक्टूबर को ही घोषित किए जाएंगे।

जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव

18 सिंतबर को पहले चरण का चुनाव

25 सितंबर को दूसरे चरण का चुनाव

1 अक्टूबर को तीसरे चरण का चुनाव

नतीजे- 4 अक्टूबर

जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता

चुनाव आयोग प्रमुख राजीव कुमार ने बताया था कि, जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 74 सामान्य, एससी-7 और एसटी-9 हैं। जम्मू-कश्मीर में कुल 87.09 लाख मतदाता होंगे, जिनमें से 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं, 3.71 लाख पहली बार मतदाता और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं।

आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल: मैच, स्थल और प्रमुख जानकारी

Bribery allegation: गौरेला जनपद पंचायत में रिश्वतखोरी का आरोप, तकनीकी सहायक का वीडियो वायरल

bribery allegation: मनरेगा कार्यालय में रिश्वत मांगने का गंभीर मामला गौरेला जनपद

World Test Championship : अंक तालिका में आने वाला है तूफान, पाकिस्तान के लिए बढ़ी मुसीबत

World Test Championship : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में बार फिर

RTI Information : आरटीआई में जानकारी देने से इंकार पर उठे सवाल, आवेदक करेगा प्रथम अपील

संवाददाता:- खिलेश वर्मा RTI Information : आरटीआई आवेदन को लेकर बढ़ा विवाद

Saharanpur: ‘दूध वाला मेहमान’ बनकर आया लुटेरा, बुजुर्ग महिला को नशीला दूध पिलाकर गहने और नकदी साफ

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur जिले के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात

Blood Donation Camp: तखतपुर में आर्ट ऑफ लिविंग का रक्तदान शिविर, 114 यूनिट ब्लड किया गया डोनेट

Blood Donation Camp: स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ विशेष रक्तदान शिविर Blood

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. MP TOP 10: मुख्यमंत्री मोहन यादव का विकास अभियान तेज MP

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: सुशासन तिहार 2026 की शुरुआत CG TOP 10: