,

Agra : अश्लील रील देखकर भड़की मां, सोशल मीडिया यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Agra

रिपोर्ट – फरहान खान

बच्चों के मोबाइल में दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Agra आगरा के फतेहाबाद रोड क्षेत्र स्थित मियापुर में रहने वाली रूबी नाम की महिला ने एक सोशल मीडिया यूट्यूबर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रूबी के अनुसार, उनके बच्चे मोबाइल पर रील देख रहे थे, तभी एक सोशल मीडिया अकाउंट पर आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो चलने लगे। यह देख उन्होंने तुरंत बच्चों से मोबाइल ले लिया और संबंधित अकाउंट की जांच की।

प्रोफाइल में भरा था अश्लील सामग्री

Agra महिला ने बताया कि जिस सोशल मीडिया अकाउंट का नाम “फोकस ऑन गौरी” है, उस पर बड़ी संख्या में अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए गए थे। बच्चों पर इसका गलत प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए रूबी ने पुलिस से शिकायत की, ताकि इस तरह का कंटेंट बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके और अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी इससे सबक लें।

समाज और महापुरुषों के अपमान का आरोप

Agra रूबी का आरोप है कि कुछ लोग लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सामाजिक मर्यादाएं तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित यूट्यूबर ने न सिर्फ अश्लीलता फैलाई, बल्कि महात्मा गांधी सहित कई महापुरुषों को लेकर भी आपत्तिजनक सामग्री बनाई है। महिला का कहना है कि समाज को इस तरह की मानसिकता से बचाने के लिए ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई बेहद जरूरी है।

Read this: Prayagraj : माघ मेले में गोल्डन गूगल बाबा बने आकर्षण का केंद्र

Firozabad Electric Shock Death: फिरोजाबाद में करंट लगने से व्यक्ति की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Electric Shock Death फिरोजाबाद के थाना मटसेना