कोर्ट मैरिज के बाद गांव से निकाले गए प्रेमी युगल ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान, युवक की मौत, युवती गंभीर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भदोही, उत्तर प्रदेश – जनपद भदोही से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले एक प्रेमी जोड़े को गांव से निकाले जाने के बाद ऐसा कदम उठाना पड़ा जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। कोर्ट मैरिज के बाद गांववालों की अस्वीकृति से आहत होकर दोनों ने मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है और अस्पताल में भर्ती है।

रेलवे ट्रैक पर मिला शव, युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
यह दर्दनाक हादसा मंगलवार रात कंधिया रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, युवक और युवती वाराणसी से ऊंचाहार जा रही एक मालगाड़ी के सामने कूद गए। मृत युवक की पहचान 28 वर्षीय रोहित कुमार यादव के रूप में हुई है, जबकि घायल युवती का नाम 24 वर्षीय काजल गौतम बताया गया है।

पहले से शादीशुदा था युवक, दो बच्चों का पिता
पुलिस की जांच में सामने आया है कि रोहित पहले से शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। उसकी पत्नी निशा देवी ने पति के गायब होने और दूसरी शादी की आशंका को लेकर उप जिलाधिकारी को शिकायत भी दी थी। बताया जा रहा है कि रोहित और काजल पिछले एक साल से संपर्क में थे और दोनों एक-दूसरे से विवाह करना चाहते थे।

कोर्ट में की शादी, गांववालों ने अपनाने से किया इनकार
जानकारी के अनुसार, रोहित और काजल ने सोमवार को कोर्ट मैरिज की थी। मंगलवार की शाम वे दोनों घर लौटे, लेकिन परिवारवालों और गांव के अन्य लोगों ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्हें गांव छोड़ने के लिए कह दिया गया। इसी अपमान और सामाजिक बहिष्कार से आहत होकर दोनों ने अपनी जान देने का प्रयास किया।

पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, युवती को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Middle East Tension : खाड़ी में युद्ध के फिर आसार ,अमेरिका की ईरान को चेतावनी

Middle East Tension : मिडिल-ईस्ट में फिर तनातनी,जंग से हलाकान, दुनिया परेशान

Bhopal : चिकित्सा व्यवसाय नहीं, मानव सेवा का है माध्यम – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सा क्षेत्र को

Bhopal: काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल

Chhattisgarh Visit : अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Chhattisgarh Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय छत्तीसगढ़

Haridwar में सनसनी: हर की पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दबोचा सिरफिरा आरोपी

Haridwar उत्तराखंड के पवित्र तीर्थ स्थल हरिद्वार से एक बेहद चौंकाने वाली

Sheikhpura: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों का भारी हंगामा; अवैध क्लीनिकों पर उठे सवाल

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura बिहार के शेखपुरा जिले से एक दर्दनाक और आक्रोशित

Dewas: एलएनटी कंपनी में पाइप चोरी का भंडाफोड़: कांटाफोड़ पुलिस ने तीन को दबोचा, 5 लाख का माल बरामद

रिपोर्टर: हेमंत गुर्जर Dewas देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में पुलिस