,

अब्दुल रहमान से बन गए राम दुलारे चौबे,सुरक्षा एजेंसियों को भी दिया चकमा

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय

बस्ती: जनपद की सुरक्षा एजेंसियों के नाक के नीचे वर्षों से नाम बदल कर रहा रहे अब्दुल रहमान का शिकायत के बाद हुआ पर्दाफाश मामला प्रकाश मे आने से खड़े हुये सुरक्षा एजेंसियों के कान,आननफानन मे पुलिस के उच्चधिकारियों ने शुरु की जाँच तो खुलकर सच्चाई आ गई सामने,

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के अब्दुल रहमान ने
फर्जी मतदाता पहचान पत्र व आधार कार्ड दिवंगत राम दुलारे चौबे के नाम का बनवाकर वर्षों से गुजरात से आकर बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के छनवतिया गाँव मे रहना शुरु किया और फिर रामदुलारे चौबे बनकर जमीन का खरीद-फरोख्त भी किया हडंकप तब मचा जब उसने आवसा के लिए आवेदन किया और ओटीपी के लिए अपने मोबाईल नम्बर का इस्तेमाल किया तो मामला प्रकाश मे आ गया। बताते चलते है कि गुजरात का एक मुस्लिम व्यक्ति बस्ती जनपद में हिंदू नाम-पहचान से दो दशक से डेरा जमाए रहा। उसके संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब उसे ढूंढ रही हैं। फर्जी पहचान पत्र, फर्जी आधार कार्ड से इसने जमीन की खरीद-फरोख्त भी की है। मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आते ही जांच बैठा दी गई है।

गुजरात के वलसाड जिले के भिलाड़ बेस्ट नियर गरीब नवाज होटल भिलाड़ निवासी अब्दुल रहमान खान पुत्र अब्दुल माजिद खान बस्ती जिले के छनवतिया थाना सोनहा निवासी दिवंगत राम दुलारे चौबे पुत्र रुद्रनाथ बनकर जालसाजी किया है। ग्राम छनवतिया के मोहम्मद असलम पुत्र अब्दुल खालिद के निर्वाचन कार्ड नंबर TBM0139873 को स्कैन और एडिट कर वर्ष 2007 में मुस्लिम से हिंदू बनकर फर्जी पहचान पत्र बनवाया है। सोनहा थाना क्षेत्र के रेंगी निवासी फूल चन्द चौधरी ने जब जिला निर्वाचन कार्यालय से छानबीन कराई तो मामला पकड़ में आया। जब निर्वाचन कार्यालय से नकल प्राप्त किया तो फर्जीवाड़ा की पोल खुली। इसी मतदाता पहचान पत्र को स्कैन और एडिट कराया और एक महिला से मिलकर कंप्यूटर के माध्यम से फर्जी नाम से आधार कार्ड भी वर्ष 2016 बनवा लिया। अब्दुल रहमान ने दो बार अपना नाम परिवर्तित कराया है। इसके आधार पर एक महिला के नाम से बैनामा भी किया है। अब्दुल रहमान लंबे समय तक सोनहा थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांव सेहबरा के मदरसे पर रहा। इस बीच इसने सल्टौवा ब्लाक में प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया था। आवेदन सत्यापन में जब उसके मोबाइल नंबर पर आधार कार्ड की मांग हुई तो उसने जल्दबाजी में गुजरात के निवास पते का आधार कार्ड नंबर 900494491819 भेज दिया। बाद में जब इसकी पोल खुल गई तो कुछ दिनों से इसने अपना ठिकाना बदल दिया। फर्जी पहचान पत्र, धोखाधड़ी, जालसाज़ी, मृतक व्यक्ति का प्रतिरूपण करते हुए भूमि की अवैध बिक्री, साजिश एवं गंभीर आपराधिक कृत्य से जुड़ा मामला है। उसके कनेक्शन यहां किसके-किसके साथ रहे, इसकी भी जांच शुरू हो गई है। ग्राम छनवतिया के राम दुलारे चौबे के भाई राम पियारे पुत्र रुद्रनाथ ने बताया के मेरे छोटे भाई राम दुलारे चौबे की मृत्यु 30 वर्ष पहले हो चुकी है। भाई के हिस्से का करीब डेढ़ बिगहा जमीन फर्जी कागजात तैयार कराकर सिर्फ तीन लाख में बैनामा करा लिया गया। जब मुझे इसकी जानकारी हुई कि हमारी संपत्ति को दूसरे लोगों ने फर्जी बैनामा करा लिया तो निबंधन कार्यालय के साथ न्यायालय के संज्ञान में लाया गया है। सभी प्रपत्र जब पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा तो उन्होंने इसकी जांच सीओ रुधौली को सौंप दिया। इस मामले में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बताया कि यह गंभीर प्रकरण है। इसकी जांच सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह को सौंपी गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़