भानुप्रतापपुर में AAP का जिला स्तरीय सम्मेलन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
AAP's district level conference in Bhanupratappur

रिपोर्टर: अभिषेक सिंह ठाकुर

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक तथा दिल्ली के विधायक और पूर्व मंत्री मुकेश अहलावत 16 जुलाई को भानुप्रतापपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया और कार्यकर्ताओं को पार्टी के सांगठनिक विस्तार के लिए दिशा-निर्देश दिए।

पार्टी को सांगठनिक रूप से मज़बूत करने पर जोर

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी का फोकस अब छत्तीसगढ़ में अपने संगठन को मजबूत करने पर है। संदीप पाठक ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

मुकेश अहलावत का बड़ा बयान – कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन

दिल्ली के विधायक और पूर्व मंत्री मुकेश अहलावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “अब आम आदमी पार्टी किसी भी स्थिति में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी और सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी।” उन्होंने बताया कि पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ रही है और संगठन को खुद के बूते खड़ा किया जा रहा है।

संदीप पाठक ने उठाए खाद संकट पर सवाल

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार को खाद संकट के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि “यह सरकार की पूरी तरह विफलता है कि किसान समय पर खाद से वंचित हो रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह निंदनीय है।

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

कार्यकर्ता सम्मेलन में भानुप्रतापपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में AAP कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं के स्पष्ट और आक्रामक रुख से कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया। सभी ने संकल्प लिया कि आने वाले चुनावों में पार्टी को मज़बूती से खड़ा करेंगे।

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर