,

सूरजपुर: दोस्तों के साथ शराब पीने गए युवक की नदी में डूबने से मौत, 15 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

सूरजपुर: दोस्तों के साथ शराब पीने गए युवक की नदी में डूबने से मौत, 15 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Reporter: Akash Kasera, Edit By: Mohit Jain

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गोरखनाथपुर फिल्टर इलाके में दोस्तों के साथ शराब पीने गया युवक नदी में डूब गया। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और युवक के परिवार में मातम पसरा है।

शराब पीने के बाद नहाने गया युवक डूबा

मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार देर शाम नदी किनारे शराब पीने गया था। शराब पीने के बाद सभी दोस्त नहाने के लिए नदी में उतर गए, तभी एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

दोस्तों ने दी परिजनों को सूचना

घटना के बाद युवक के दोस्तों ने तुरंत गांव पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को जानकारी दी।

DDRF और पुलिस टीम का सर्च ऑपरेशन जारी

सूचना के बाद विश्रामपुर पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। घंटों तक तलाश के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। देर रात से लेकर शनिवार सुबह तक तलाशी अभियान जारी है, लेकिन अब तक युवक का शव नहीं मिल पाया है।

परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद मृतक युवक के घर में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर जुटे हुए हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द युवक का शव बरामद करने की मांग कर रहे हैं।

Chhapra Dam Break: मकेर में बाघाकोल-हैजलपुर के पास टूटा तटबंध, DM-SP मौके पर पहुंचे, प्रशासन अलर्ट

छपरा/रिपोर्टर पवन कुमार सिंह Chhapra Dam Break: सारण जिले के मकेर प्रखंड…

Pakhanjur News: नक्सल डम्प से 12 बोर की दो रायफल और 11 कारतूस बरामद, BSF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

संवाददाता/सुजीत मण्डल Pakhanjur News: कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों…

Khairagarh News: सरपंच के घर से 95 हजार रुपए का सागौन चिरान जब्त, वन विभाग की कार्रवाई

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Khairagarh News: खैरागढ़ जिले के वनांचल ग्राम पैलीमेटा में…