रिपोर्टर – प्रशांत जोशी
कांकेर शहर के एक निजी होटल में ठहरे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
सुबह कमरे से नहीं निकला युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक एक दिन पहले होटल में ठहरा था। आज सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ को शक हुआ। स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलवाया, जहां युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस जुटी जांच में
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होटल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है, साथ ही होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
नहीं हुई युवक की पहचान
फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट हो सके हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की तहकीकात जारी है।
हर एंगल से हो रही जांच
कोतवाली पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए युवक की कॉल डिटेल्स, होटल में उसके व्यवहार, और अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।





