,

अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय ‘मंदिर संग्रहालय’, UP सरकार और टाटा संस के बीच हुआ समझौता

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

अयोध्या: को वैश्विक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान देने के प्रयत्न में यूपी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रस्तावित ‘मंदिर संग्रहालय’ परियोजना का दायरा काफी बढ़ा दिया गया है। यह संग्रहालय टाटा संस की सहभागिता में तैयार किया जाएगा।

25 एकड़ से बढ़ाकर 52.102 एकड़ की गई परियोजना भूमि

प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि मंदिर संग्रहालय की मूल योजना 25 एकड़ भूमि पर थी, जो मांझा जमथरा गांव की नजूल भूमि थी। टाटा संस ने इसे विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लिए अधिक भूमि की मांग की थी।

अब परियोजना के लिए कुल 52.102 एकड़ भूमि दी जाएगी।
• पहले वाली 25 एकड़ भूमि शामिल
• अतिरिक्त 27.102 एकड़ भूमि और जोड़ी गई

यह पूरी जमीन आवास एवं शहरी नियोजन विभाग से पर्यटन विभाग को निःशुल्क हस्तांतरित की जाएगी। इसके बाद यह भूमि 90 वर्षों की अवधि के लिए टाटा संस को सौंपी जाएगी ताकि संग्रहालय को विस्तृत और भव्य रूप दिया जा सके।

टाटा संस अपने CSR फंड से बनाएगा अत्याधुनिक संग्रहालय

टाटा संस ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) फंड के जरिए इस आधुनिक मंदिर संग्रहालय के निर्माण और संचालन की इच्छा जताई है।

इसके लिए कंपनी अधिनियम 2013 की धारा-8 के तहत एक गैर-लाभकारी संस्था बनाई जाएगी, जिसमें—
• केंद्र सरकार के प्रतिनिधि
• उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि
• टाटा संस के प्रतिनिधि
सभी शामिल होंगे।

इस परियोजना की भूमि आवंटन के लिए केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार और टाटा संस के बीच त्रिपक्षीय समझौता 3 सितंबर 2024 को पहले ही हो चुका है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mitchell Starc का मैके टेस्ट में कहर, 22 गेंदों में खोला पंजा; डेल स्टेन को पीछे छोड़ रचा बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला

बेटी आयरा और बेटे यथर्व संग Radhika Pandit ने की पूजा, वीडियो कॉल से जुड़े यश

Radhika Pandit : कन्नड़ अभिनेत्री राधिका पंडित ने बेंगलुरु स्थित अपने घर

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़