कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट, एक दर्जन घायल, दारोगा के पुत्र सहित दो की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Sartaj Khan

फर्रुखाबाद: कोचिंग सेंटर में अचानक हुए विस्फोट ने आस-पास के इलाके को दहला दिया धमाके की धमक लगभग एक किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया विस्फोट नें कोचिंग सेंटर के बाहरी हिस्से को उड़ा कर रख दिया विस्फोट में बच्चो सहित लगभग एक दर्जन घायल हुए है घायलों में एक को लोहिया अस्पताल में मृत घोषत कर दिया गया जबकि दूसरे को रिफर किया गया उसने रास्ते में दम तोड़ दिया
थाना कादरी गेट सातनपुर आलू मंडी रोड पर स्थित कटियार कोल्ड के सामने द सन लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर का संचालन होता है जिसको थाना नवाबगंज के गुठिना निवासी योगेश राजपूत व रविन्द्र शर्मा संचालित बीते कुछ महीनों से कर रहे थे दोपहर लगभग ढाई बजे बच्चे कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे थे, उसी दौरान अचानक कोचिंग सेंटर में भीषण विस्फोट हुआ विस्फोट इतना भयानक था की कोचिंग सेंटर की दीवार टूटकर दूर गिरी जाकर, दीवार की ईंटे भी काफी दूर सड़क पर बिखर गयीं घटना के दौरान पहली मंजिल पर पढ़ रहे 10 वर्षीय अभय पुत्र सुदीप श्रीवास्तव, 10 वर्षीय निखिल पुत्र नीलू यादव, 12 वर्षीय निखिल पुत्र नीलू यादव निवासी गुंजन बिहार कालोनी, 14 वर्षीय अंशुल पुत्र प्रदीप यादव व 13 वर्षीय आयुष यादव पुत्र प्रदीप यादव निवासी ग्राम मीरपुर, 14 वर्षीय अभय राजपूत पुत्र रघुवीर निवासी टिकुरियन नगला व 17 वर्षीय प्रभात पुत्र बबलू के साथ ही 25 वर्षीय आकाश सक्सेना पुत्र राजेश सक्सेना, 12 वर्षीय रिदम यादव पुत्र विवेक यादव, अंशिका गुप्ता पुत्री पंकज गुप्ता निवासी सेंट्रल जेल चौराहा, के साथ 24 वर्षीय आकाश कश्यप पुत्र दीपक कश्यप निवासी निंनौआ फतेहगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गये| अंशुल यादव व आयुष के साथ ही प्रभात व अभय राजपूत का निजी अस्पताल में सेन्ट्रल जेल पर उपचार किया गया जबकि अन्य घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया जहाँ आकाश सक्सेना को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल आकाश कश्यप को रिफर कर दिया गया आकाश कश्यप की रास्ते में कमालगंज के निकट मौत हो गयी मृतक आकाश सक्सेना के पिता दारोगा है और लखनऊ में तैनात हैं वही मृतक आकाश कश्यप के पिता दीपक कश्यप नगर पालिका फर्रुखाबाद में सफाई कर्मी हैं आकाश की माँ शशिलता व भाई अमित का रो-रो कर बुरा हाल हो गया दोनों मृतक युवक सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे सूचना पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह लोहिया अस्पताल पंहुचे व घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिये मौके पर दमकल के साथ ही पुलिस फोर्स व सीओ सिटी एश्वर्य उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल मौके पर पंहुचे व जाँच पड़ताल की

Tahir Hussain Convicted: अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, अब सजा पर टिकी सबकी नजर

Tahir Hussain Convicted उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा

Sheikhpura Road Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 5 कॉलेज छात्राएं घायल, दो की हालत गंभीर

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura Road Accident शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए पर सोमवार

Promoted IAS Officers: प्रोन्नत IAS अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

Promoted IAS Officers प्रोन्नत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों ने सोमवार को