केरल के पास अरब सागर में कंटेनर जहाज में लगी भीषण आग, कई विस्फोटों से मचा हड़कंप, 18 क्रू मेंबर रेस्क्यू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

केरल के समुद्री तट के पास अरब सागर में एक मालवाहक कंटेनर जहाज में अचानक भीषण आग लग गई। जहाज पर हुए कई विस्फोटों से अफरा-तफरी मच गई और इंडियन कोस्ट गार्ड ने तुरंत राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

हादसा कहां हुआ?

यह हादसा केरल के कोझिकोड जिले के बेपोर तट के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि यह सिंगापुर रजिस्टर्ड कंटेनर जहाज था, जिसकी लंबाई करीब 270 मीटर है। यह जहाज मुंबई की ओर बढ़ रहा था, जब उसमें अचानक आग लग गई। विस्फोटों के कारण जहाज में लदे कई कंटेनर समुद्र में गिर गए हैं।

जहाज में कैसे लगी आग?

तटरक्षक बल की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, जहाज के डेक के नीचे विस्फोट हुआ जिससे आग भड़की। इस घटना के बाद जहाज पर मौजूद चालक दल में से चार सदस्य लापता बताए जा रहे हैं और पांच अन्य घायल हो गए हैं। कुल 22 क्रू सदस्य जहाज पर मौजूद थे।

रेस्क्यू मिशन में जुटे हैं ये जहाज

बचाव कार्य के लिए कोस्ट गार्ड के कई जहाजों को मोर्चे पर लगाया गया है:

  • न्यू मैंगलोर से ICGS राजदूत
  • कोच्चि से ICGS अर्नवेश
  • अगत्ती से ICGS सचेत

इन सभी को राहत कार्य में तेजी लाने के लिए तत्काल घटना स्थल की ओर रवाना किया गया है।

अब तक 18 लोगों की जान बचाई गई

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, कंटेनर जहाज से निकले 18 क्रू सदस्यों को इंडियन नेवी और कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। सभी को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। लापता चार सदस्यों की तलाश लगातार जारी है।

आगे क्या?

कोस्ट गार्ड और नेवी की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अग्निशमन, समुद्री प्रदूषण नियंत्रण और कंटेनर रिकवरी के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाए जा रहे हैं। समुद्र में गिरे कंटेनर से पर्यावरण को भी खतरा हो सकता है।

World Population Day : देश में बढ़ती आबादी, ताकत या चुनौती ?विकसित भारत का लक्ष्य, आबादी का असर ?

World Population Day : शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विकास के आधार,क्या पर्याप्त है

Dharuhera Accident : धारूहेड़ा में NH-48 पर डंपर से टकराया कैंटर, लगी भीषण आग; चालक सुरक्षित

रिपोर्ट- राजकुमार Dharuhera Accident : धारूहेड़ा। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा