पखांजूर में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
A huge consignment of English liquor was seized in Pakhanjur, one accused arrested.

REPORT- SUJEET MANDAL, BY- ISA AHMAD

पखांजूर। संवाददाता/सुजीत मंडल
गांधी जयंती के दिन पखांजूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 11 पेटी अंग्रेजी शराब और 95 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।

घर में छुपा रखी थी 528 बोतलें

आरोपी सोनू, जो पखांजूर में अहाता संचालन करता है, ने अपने घर में शराब छुपा रखी थी। पुलिस की छापेमारी में गोवा ब्रांड की 528 बोतलें बरामद हुईं।

मध्यप्रदेश से लाता था शराब

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मध्यप्रदेश से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में खपाता था। यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा था।

पुलिस की कार्रवाई

गांधी जयंती के मौके पर शराबबंदी नियमों के उल्लंघन की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Jharkhand GI Tag : वैश्विक मंच पर चमकेगी झारखंड की विरासत: राज्य के 11 और उत्पादों को मिला जीआई टैग

Jharkhand GI Tag झारखंड सरकार राज्य की मृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनूठी लोक