,

कांकेर: प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने किया चक्कजाम

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kanker: Uproar after patient's death in private hospital, management accused of negligence, villagers block road

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी, एडिट- विजय नंदन

कांकेर: कापसी क्षेत्र में स्थित श्रीराम चंद्र हॉस्पिटल पर मरीज का इलाज करने में गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, एक बीमार युवक को बेहतर इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। परिजनों का कहना है कि जब युवक की हालत बिगड़ने लगी, तो उन्होंने उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए रेफर करने की मांग की, लेकिन डॉक्टरों ने इनकार कर दिया। काफी अनुरोध के बाद जब रेफर किया गया, तब तक मरीज की हालत अत्यंत गंभीर हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, हॉस्पिटल प्रशासन ने रेफर लेटर देने में जानबूझकर देरी की और इस दौरान बिल बढ़ाने में लगे रहे। जब मरीज को अंततः हॉस्पिटल से बाहर लाया गया, तो वह 10 किलोमीटर की दूरी भी तय नहीं कर पाया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मरीज की मौत के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीण गुस्से में आ गए और उन्होंने स्टेट हाइवे जाम कर दिया। ग्रामीणों ने हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि प्राइवेट हॉस्पिटल पैसे के लालच में मरीज की जान से खिलवाड़ करता है।

स्थानीय लोग स्वास्थ्य विभाग से इस मामले की गंभीर जांच और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करने का प्रयास किया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. मंत्रियों के साथ दो

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की