,

IND Vs NZ: ताश के पत्तों की तरह बिखरी भारतीय बल्लेबाजी, दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक न्यूजीलैंड की बढ़त 100 के पार

- Advertisement -
Ad imageAd image
IND Vs NZ 1st Test 2nd Day

IND Vs NZ 1st Test 2nd Day: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का मैच बारिश में धुल गया था। जिसके बाद आज यानी गुरूवार को मैच में टॉस हुआ, जिसे भारत ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। दूसरे दिन ही भारतीय टीम 46 रनों में सिमट गई। वहीं, खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड टीम का स्कोर 3 विकेट खोकर 180 रन है। इसका मतलब न्यूजीलैंड टीम के पास 134 रनों की बढ़त है और 7 विकेट भी बाकी हैं।

न्यूजीलैंड की पारी
न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र 22 रन बनाकर नाबाद लौटे और डेरिल मिशेल 14 रन बनाकार नाबाद लौटें। कॉन्वे 105 गेंदों पर 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लाथम 15 रन बनाकर आउट हुए। जबकि विल यंग जडेजा की गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए अब तक रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को एक-एक विकेट मिले हैं।

ऐसी रही भारतीय टीम बैटिंग लाइन
हेनरी और ओरुर्के ने भारत को 46 रन पर ऑलआउट किया जो मेजबान टीम का घरेलू मैदान पर भारत का टेस्ट में सबसे कम स्कोर है। हेनरी ने पहली पारी में पांच विकेट लिए, जबकि ओरुर्के ने चार विकेट झटके। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बनाए। उन्होंने 20 रन बनाए। वहीं, भारत के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

PM Modi ने नेतन्याहू से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा; भारत-इजरायल साझेदारी की समीक्षा

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के

Handloom Day पर PM Modi की अपील, कहा- स्वदेशी और हथकरघा अपनाएं; सोशल मीडिया पर पोस्ट किया वीडियो

PM Modi: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में 2 दिन

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. उज्जैन के मंदिर में

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 7 अगस्त 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए