,

पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने बल्लभगढ़ में की प्रेसवार्ता

Former MP Sunita Duggal held a press conference in Ballabhgarh

REPORT- SANDEEP CHAUDHARY, BY- ISA AHMAD

लोगों को स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के लिए जागरूक किया

फरीदाबाद। देश को आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन के तहत हरियाणा सरकार लगातार विभिन्न प्रयास कर रही है। इसी दिशा में सिरसा से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने बल्लभगढ़ महा नगर के बीजेपी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस अवसर पर बल्लभगढ़ महानगर के जिला अध्यक्ष सोनपाल छोकर, प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


स्वदेशी के लिए जागरूक करने के प्रयास

सुनीता दुग्गल ने बताया कि सरकार स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर मजबूती से काम कर रही है। विभिन्न जगहों पर सरस मेला और दीपावली मेला का आयोजन कर जनता को स्वदेशी वस्तुओं के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी निरंतर प्रयास कर रही है।


सुनीता दुग्गल ने दी दीपावली पर अपील

पूर्व सांसद ने हरियाणा की जनता से अपील की कि इस दीपावली के पावन अवसर पर लोग केवल देश में बनी वस्तुओं का ही उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और भारत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।

UP Cabinet Meeting: चार लिंक एक्सप्रेसवे से लेकर कैशलेस इलाज तक बड़े फैसले

Report: Vandna Rawat UP Cabinet Meeting उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लूला की जीत से नाराज Donald Trump? ब्राजील चुनाव को बताया धांधली

Donald Trump: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक विवाद…

Israel में चुनावी मुकाबला तेज, नेतन्याहू की सत्ता पर संकट के संकेत, बहुमत के लिए 61 सीटों का गणित अहम

Israel: इजरायल में संसदीय चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। प्रधानमंत्री…