,

रेवाड़ी: चार दिन से लापता 18 वर्षीय युवती का शव जोहड़ में मिला

- Advertisement -
Ad imageAd image
Rewari: Body of 18-year-old girl, missing for four days, found in a pond

REPORT- RAJKUMAR, BY- ISA AHMAD

रेवाड़ी (हरियाणा)। जिले के बावल थाना क्षेत्र के रूध गांव से चार दिन पहले लापता हुई 18 वर्षीय युवती का शव गांव के जोहड़ से बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका रेवाड़ी के उत्तम नगर की रहने वाली थी और बीते एक साल से रूध गांव में किराये के मकान में रह रही थी।


चार दिन पहले हुई थी लापता

मृतका के भाई ने बताया कि 1 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह सब्जी लेने गया था। जब वह घर लौटा, तो उसकी बहन घर पर नहीं थी। परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बावल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शनिवार को ग्रामीणों ने जोहड़ में एक शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बावल थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान करवाने पर यह लापता युवती की ही निकली।


पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है — यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा

रामायण के लक्ष्मण Sunil Lahri ने मुंहबोली बहन से बंधवाई राखी, वीडियो पर तारीफ के साथ उठे सवाल

Sunil Lahri: टीवी के चर्चित धार्मिक धारावाहिक 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार

अमेरिकी हिरासत से Nicolas Maduro की पहली तस्वीरें आईं सामने, ट्रैकसूट में दिखे पूर्व वेनेजुएला राष्ट्रपति

Nicolas Maduro: वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की अमेरिकी हिरासत के