बेमेतरा में मनाया गया गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी शताब्दी दिवस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Guru Tegh Bahadur Ji's 350th martyrdom centenary was celebrated in Bemetara.

ऐतिहासिक यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

बेमेतरा। सिख समाज के नौवें गुरु धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी शताब्दी दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक यात्रा का बेमेतरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा असम के धुबरी जिले स्थित श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के पावन गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर शनिवार को बेमेतरा पहुंची, जहां सिख समाज द्वारा सिग्नल चौक पर श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।


गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान से जुड़ा गौरवशाली इतिहास

सिख धर्म के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी ने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कश्मीरी पंडितों की गुहार और धर्म की रक्षा के लिए मुगल बादशाह औरंगज़ेब की जुल्मी नीतियों का विरोध किया।
गुरु तेग बहादुर जी को उनके तीन साथियों — भाई सतीदास, भाई मतिदास और भाई दयाला जी — सहित दिल्ली के चांदनी चौक में बंदी बनाकर शहीद कर दिया गया। उनका यह बलिदान आज भी धर्म, न्याय और मानवता की रक्षा का प्रतीक माना जाता है।


सभी समुदायों ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

कार्यक्रम में न केवल सिख समाज के लोग बल्कि अन्य समुदायों के नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सिग्नल चौक पर सभी ने संगत का स्वागत कर आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने गुरु तेग बहादुर जी के अमर उपदेशों को याद करते हुए समाज में धर्म और मानवता की रक्षा के संकल्प को दोहराया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Indore: विश्वविद्यालय की साख से समझौता नहीं, अनुशासनहीनता पर होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Indore: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय की गरिमा,

Fertilizer Seizure: कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध 603 बोरी खाद जब्त, कालाबाजारी पर नकेल

Fertilizer Seizure: फिंगेश्वर और छुरा में उर्वरक विक्रेताओं पर छापामार कार्रवाई Fertilizer

Owaisi का बयान- सड़क पर नमाज गलत है तो सभी धर्मों के जुलूसों और आयोजनों पर भी लागू हों समान नियम

Owaisi: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक ईद मिलाप कार्यक्रम को संबोधित

Indore: विश्वविद्यालय की साख से समझौता नहीं, अनुशासनहीनता पर होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. ए.के. द्विवेदी

Indore: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में विश्वविद्यालय की गरिमा,

आज Agra पहुंचेंगी डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टीफनी ट्रंप, शाम को करेंगी ताजमहल का दीदार

Agra : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टीफनी ट्रंप शनिवार

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. छत्तीसगढ़ में हीटवेव से

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP के 1.5 लाख

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 30 मई 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

COMEDK UGET 2026 Result जारी, comedk.org पर डाउनलोड करें Rank Card

COMEDK UGET 2026 नई दिल्ली, कर्नाटक के निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन