,

शादी की तैयारियों के बीच मातम: डोंबिवली में सांप के डंसने से मौसी-भांजी की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

मुंबई: कल्याण के डोंबिवली इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार की मौसी और तीन साल की भांजी की नींद में सांप के डंसने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

सोते समय सांप का हमला

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह तीन साल की मासूम प्राणवी अपनी मौसी श्रुति ठाकुर (24) के साथ सो रही थी। अचानक उसे सांप ने डंस लिया। प्राणवी जोर-जोर से रोने लगी, लेकिन वह ठीक से बता नहीं पाई कि उसे क्या हुआ है। इसी बीच मौसी ने उसे मां के पास भेज दिया और खुद उसी जगह सो गई। थोड़ी देर बाद श्रुति को भी उसी सांप ने काट लिया। तभी परिवार को समझ आया कि दोनों को सर्पदंश हुआ है।

अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान

घायल प्राणवी और श्रुति को फौरन केडीएमसी के शास्त्री नगर अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राणवी को गंभीर हालत में ठाणे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। उधर, श्रुति का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन देर रात उसने भी जीवन खो दिया।

शादी से पहले ही मौत ने छीनी खुशियां

परिजनों के मुताबिक, अगले महीने श्रुति की शादी होने वाली थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अचानक हुई इस दोहरी त्रासदी ने पूरे परिवार और गांव को गहरे शोक में डाल दिया। खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।

परिजनों का आरोप और गुस्सा

परिवार का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण उनकी प्रियजनों की जान नहीं बच पाई। गुस्साए परिजन केडीएमसी की मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी दीपा शुक्ला के दफ्तर पहुंचे और वहां विरोध दर्ज कराया। कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल भी बना रहा।

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट