फरीदाबाद: ग्राम न्यायालय को लेकर बनी सहमति, वकीलों ने 8 दिन बाद खत्म की हड़ताल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Faridabad: Consensus reached on Gram Nyayalaya, lawyers call off strike after 8 days

REPORT- SANDEEP LAMBA

BY- ISA AHMAD

फरीदाबाद में ग्राम न्यायालय खोलने को लेकर पिछले आठ दिनों से चल रही वकीलों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। जिला कोर्ट के वकील मोहना गांव में खोले जा रहे ग्राम न्यायालय का विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि इससे जिला अदालत में सुनवाई प्रभावित होगी और वकीलों के कामकाज पर भी असर पड़ेगा।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैसला ने बताया कि सरकार ने ग्राम न्यायालय शुरू करने से पहले वकीलों से कोई परामर्श नहीं लिया और बिना राय-मशविरा किए इसे लागू कर दिया। उनका कहना था कि न तो वकीलों को इसकी आवश्यकता है और न ही आम लोगों को। इसी विरोध में वकील लगातार हड़ताल पर रहे और यहां तक कि हाई कोर्ट में भी एप्लीकेशन दाखिल की गई।

हालांकि, हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ग्राम न्यायालय को बंद नहीं किया जा सकता क्योंकि यह एक्ट के तहत लागू है। लंबी चर्चा और विचार-विमर्श के बाद सहमति बनी कि ग्राम न्यायालय में सुनवाई केवल महीने में दो शनिवार को ही होगी।

इसके बाद वकीलों से बातचीत की गई और उन्होंने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। राजेश बैसला ने बताया कि अगले महीने 18 तारीख से ग्राम न्यायालय में मामलों की सुनवाई शुरू होगी। यहां केवल उन मामलों की सुनवाई होगी जिनमें अधिकतम दो साल की सजा या 20 हजार रुपये तक की चोरी से जुड़े केस शामिल होंगे।

साथ ही, बल्लभगढ़ और धौज में प्रस्तावित ग्राम न्यायालय खोलने की मांग को भी इंस्पेक्टिंग जज ने मान लिया है। पहले यह अदालत बुधवार से शुरू होनी थी, लेकिन वकीलों के विरोध के बाद अब इसे केवल महीने के दो शनिवारों तक सीमित किया गया है।

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई