फरीदाबाद: बारिश से मंडियों में भीगा किसानों का धान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Faridabad: Rain soaks farmers' paddy in mandis

REPORT- SANDEEP LAMBA

BY- ISA AHMAD

फरीदाबाद।
लगातार हो रही बारिश ने फरीदाबाद के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंडियों में खुले आसमान के नीचे रखा किसानों का धान भीग रहा है, जिससे फसल को भारी नुकसान पहुंचने का खतरा है। किसान मंडी प्रशासन और आढ़तियों की लापरवाही से नाराज़ हैं। उनका कहना है कि मंडी में फसल को बारिश से बचाने के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई है।

धान लेकर मंडी पहुंचे एक किसान ने बताया कि सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है और उसका धान पूरी तरह भीग गया। बारिश से बचाने के लिए न तो मंडी प्रशासन और न ही आढ़तियों ने कोई व्यवस्था की। मजबूरी में किसानों को अपनी जेब से पैसा खर्च कर बाजार से त्रिपाल खरीदकर फसल को ढकना पड़ा। किसान का कहना है कि अगर समय रहते इंतजाम नहीं किए गए तो धान खराब हो जाएगा और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

इस पूरे मामले पर जब मंडी के सचिव इंद्रपाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से फसल को सुरक्षित रखने की सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। आज दोपहर करीब 12 बजे से बारिश शुरू हुई है और मंडी परिसर में पड़ी धान की दरियों को पॉलिथिन और पल्लर से ढका जा रहा है। सचिव ने यह भी बताया कि मंडी के अंदर सरकार द्वारा धान की खरीद की प्रक्रिया जारी है और किसान बिना चिंता किए अपनी फसल बेच सकते हैं।

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई