,

गरियाबंद: उफनती नदी पर एनीकेट पर युवक ने जान जोखिम में डालकर बनाई रील

- Advertisement -
Ad imageAd image
गरियाबंद: उफनती नदी पर एनीकेट पर युवक ने जान जोखिम में डालकर बनाई रील

रिपोर्टर: नेमीचंद बंजारे, EDIT BY: MOHIT JAIN

गरियाबंद जिले के राजिम त्रिवेणी संगम पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक उफनती नदी के बीच एनीकेट के ऊपर खड़े होकर रील बनाने लगा। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था और पानी का तेज बहाव पूरी तरह खतरनाक हो चुका था।

तेज बहाव के बीच बना रहा वीडियो

गवाहों के अनुसार, युवक सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी पाने के लिए बिना अपनी जान की परवाह किए तेज धार के बीच मोबाइल कैमरे से वीडियो बना रहा था। पानी की लहरें इतनी तेज थीं कि जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस खतरनाक जगह पर सुरक्षा व्यवस्था का कोई इंतजाम नहीं है। न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। इस तरह की लापरवाही से किसी भी वक्त जानमाल की बड़ी क्षति हो सकती है।

सोशल मीडिया का खतरनाक ट्रेंड

आजकल युवाओं के बीच रील बनाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। कई बार ये शौक जानलेवा साबित हो जाता है। विशेषज्ञ लगातार अपील कर रहे हैं कि लाइक्स और फॉलोअर्स के चक्कर में जान जोखिम में डालना किसी भी तरह समझदारी नहीं है।

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, 9 अगस्त को मीणा हाईकोर्ट में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, तैयारियां तेज

Jamwaramgarh : जयपुर ग्रामीण, जमवारामगढ़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आगामी