BY- ISA AHMAD
रिपोर्ट- संदीप लांबा
फरीदाबाद के सेक्टर 3 में बीती रात करीब 11:30 बजे एक दुखद घटना घटी। करतार नामक व्यक्ति की सर्विस रिवॉल्वर की सफाई करते समय अचानक गोली चलने से माथे में चोट लगी और मौके पर ही मौत हो गई।
घटना का विवरण
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। बल्लभगढ़ एसीपी जितेश कुमार ने बताया कि रात 11:40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 3 निवासी करतार की मौत हो गई है।
जांच में सामने आया कि करतार अपनी रिवॉल्वर की सफाई कर रहा था। अचानक गली चली और गोली माथे में लगने से उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान
एसीपी जितेश कुमार ने बताया कि करतार केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के यहां पीएसओ के रूप में कार्यरत थे।
पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर संपूर्ण जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह घटना सुरक्षा नियमों की अनदेखी और हथियारों के रख-रखाव पर ध्यान न देने का गंभीर उदाहरण है।





