दिव्या रंगारी ने अंडर-16 एशियन बास्केटबॉल में भारत के लिए जीता गोल्ड मेडल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
दिव्या रंगारी ने अंडर-16 एशियन बास्केटबॉल में भारत के लिए जीता गोल्ड मेडल

रिपोर्टर: ताराचंद पटेल

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की होनहार बेटी दिव्या रंगारी ने मलेशिया में आयोजित अंडर-16 एशियन वूमेन्स बास्केटबॉल चैम्पियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। यह सफलता भारत के लिए 8 साल बाद इस टूर्नामेंट में वापसी का प्रतीक बन गई।

इस चैम्पियनशिप में 8 देशों की टीमें शामिल थीं, लेकिन दिव्या और उनकी टीम ने सभी विरोधियों को पछाड़ते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। महासमुंद की दिव्या इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की अकेली खिलाड़ी थीं।

भव्य स्वागत और शहर में खुशी का माहौल

गोल्ड मेडल जीतकर लौटने पर दिव्या का महासमुंद में भव्य स्वागत किया गया।

  • पूरे शहर में बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ भारत माता की जय के नारे गूंजे।
  • फूल मालाओं और मिठाइयों के साथ दिव्या का सम्मान किया गया।
  • विधायक राजू सिन्हा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर रवि साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे और खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी दिव्या से मिले और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

दिव्या का संदेश और सफलता का श्रेय

दिव्या ने मीडिया से बातचीत में अपने खेल के दौरान बिताए लम्हों को याद करते हुए कहा कि कठिनाइयों में पीछे नहीं हटना चाहिए। उनका मानना है कि हर परिस्थितियों में डटे रहने पर सफलता जरूर मिलती है।

दिव्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच, माता-पिता और बास्केटबॉल संघ के सदस्यों को दिया। उनके पिता विनोद रंगारी ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि, “जो लोग मुझे नहीं जानते थे, आज उसकी बेटी के नाम से मुझे पहचानने लगे हैं, एक पिता के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।”

बास्केटबॉल संघ की प्रतिक्रिया

महासमुंद जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष नूरेन चंद्राकर ने दिव्या की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और कहा कि आने वाले समय में सभी खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म तैयार करने की योजना है।

दिव्या रंगारी की यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का पल है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण ने साबित कर दिया कि संघर्ष और लगातार प्रयास सफलता की कुंजी हैं।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को मिली रफ्तार, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन

Mumbai Ahmedabad Bullet Train देश की बहुप्रतीक्षित मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को

Delhi Police Commissioner : अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, सतीश गोलचा की ली जगह

Delhi Police Commissioner : केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार

jaruvakheda theft case: जरुआखेड़ा में चोरी की वारदातों से दहशत, आधा दर्जन घरों को बनाया निशाना

रिपोर्टर-आदर्श दुबे jaruvakheda theft case सागर जिले के जरुआखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात

UP Police Encounter: फिरोजाबाद में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 2 बदमाश ढेर

UP Police Encounter उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines: कांवड़ यात्रा में अनुशासन रखें, हुड़दंग से बचें: सीएम योगी

CM Yogi Adityanath, Kanwar Yatra Guidelines उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

World’s Richest Temple: दुनिया का सबसे अमीर मंदिर: करोड़ों का चढ़ावा, दानदाताओं को मिलते हैं सोने-चांदी के सिक्के

World's Richest Temple आंध्र प्रदेश स्थित प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया

India First Hydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरियों पर दौड़ी

India First Hydrogen Train भारतीय रेलवे ने हरित परिवहन की दिशा में