,

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जया शेट्टी मर्डर केस में सजा पर लगी रोक हटाई

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastava

नई दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने 2001 के जया शेट्टी हत्या मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा दी गई राहत को खत्म कर दिया है। अब छोटा राजन को आजीवन कारावास की सजा भुगतनी होगी।

क्या है मामला?

यह केस 2001 में होटल कारोबारी जया शेट्टी की हत्या से जुड़ा है। मई 2024 में विशेष अदालत ने छोटा राजन को इस हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ राजन ने बॉम्बे हाई कोर्ट में अपील की, जहां 23 अक्टूबर 2024 को हाई कोर्ट ने उसकी सजा पर रोक लगाते हुए जमानत मंजूर कर दी थी।

सीबीआई ने इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा—
“जब आरोपी को चार मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है, तो इस मामले में सजा पर रोक क्यों लगाई जाए?”

राजन के वकील ने दलील दी कि 71 मामलों में से 47 में सीबीआई सबूत पेश नहीं कर पाई। लेकिन अदालत ने इस तर्क को खारिज कर दिया और कहा—
“आपका नाम ही काफी है।”

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने छोटा राजन की जमानत रद्द कर दी और हाई कोर्ट का आदेश पलट दिया।

पहले से काट रहा है उम्रकैद की सजा

छोटा राजन लंबे समय तक फरार रहने के बाद भारत लाया गया था। अब तक वह चार मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है। इनमें सबसे चर्चित है पत्रकार जे. डे मर्डर केस, जिसमें उसे पहले से ही उम्रकैद की सजा मिली हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि राजन को दोबारा सरेंडर करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह पहले से ही जेल में सजा काट रहा है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 1 सितंबर 2026, मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh: यूपी में 2027 चुनाव की तैयारी तेज, BJP-सपा-बसपा ने बनाई रणनीति

BY: Yoganand Shrivastva Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव

Chaibasa News: चाईबासा में 2 अक्टूबर को होगा इंटक का आठवां महाधिवेशन, मजदूरों से एकजुट होने की अपील

रिपोर्ट : प्रेम श्रीवास्तव Chaibasa News भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक)

Machalpur News: चौकीदार के भरोसे माचलपुर उप तहसील कार्यालय, काम के लिए भटक रहे फरियादी

संवाददाता: प्रदीप बंसल Machalpur News नगर स्थित उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों

CM डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संपदा

CM: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओरछा प्रवास के दौरान

Faridabad News : SGM नगर के मकान पर पुलिस की रेड, देह व्यापार के शक में हिरासत में 4 महिलाएं और 2 युवक

रिपोर्ट: मनोज सूर्यवंशी Faridabad News : फरीदाबाद, हरियाणा के फरीदाबाद में थाना

Haridwar News : जनसुनवाई में दर्ज हुईं 44 शिकायतें, 26 समस्याओं का मौके पर हुआ निस्तारण

संवाददाता: धर्मराज Haridwar News : हरिद्वार। जिले के लोगों की समस्याओं का

Vaibhav Suryavanshi ने दलीप ट्रॉफी में रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से बड़ा