राजस्थान: AI तकनीक ने पकड़ाया डमी कैंडिडेट, 3 महीने पहले दी थी परीक्षा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भीलवाड़ा: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में डमी कैंडिडेट पकड़ने में AI तकनीक ने अहम भूमिका निभाई। भीलवाड़ा पुलिस ने रविवार को बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट और फोटो मैच के माध्यम से एक डमी परीक्षार्थी को पकड़ लिया।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी सुनील कुमार गुर्जर ने 1 जून 2025 को आयोजित डीएलएड परीक्षा में किसी और की जगह बैठकर परीक्षा दी थी। तब से पुलिस उसे खोज रही थी। इस बार भीलवाड़ा में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सुनील कुमार को पहचान लिया गया और तुरंत हिरासत में लिया गया।

डमी कैंडिडेट की गिरफ्तारी

भीलवाड़ा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सुनील कुमार को सेठ मुरलीधर मानसिंहका गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा केंद्र पर हिरासत में लिया गया। बायोमैट्रिक और फोटो मिलान तकनीक से यह पुष्टि हुई कि सुनील ने पहले भी भरतपुर में डीएलएड परीक्षा में दीपक कुमार गुर्जर की जगह परीक्षा दी थी।

आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

भीलवाड़ा पुलिस ने सुनील कुमार के खिलाफ जीरो नंबर की एफआईआर दर्ज कर उसे भरतपुर की मथुरा गेट थाने में भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सुनील ने पहले किसी और के नाम से परीक्षा दी थी या वह किसी गिरोह का हिस्सा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

‘Awarapan 2’ के गाने से अरिजित सिंह की वापसी की चर्चा तेज, मैनेजर ने बताया क्या है पूरा सच

Awarapan 2: फिल्म 'आवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' रिलीज होने के

Jharkhand Andolankari: झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई अधिकारों की मांग, समान पेंशन और 20% क्षैतिज आरक्षण पर जोर

Report: Ratan kumar Jharkhand Andolankari जामताड़ा में आयोजित झारखंड आंदोलनकारियों की प्रमंडलीय