,

सीएम योगी के ज्ञानवापी मस्जिद को दिए बयान पर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उसकी तारीख कई सौ…

- Advertisement -
Ad imageAd image
UP News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर दिए बयान पर अब राजनीति शुरू हो गई है। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना ने कहा कि ज्ञानवापी एक ऐतिहासिक मस्जिद है। उसकी तारीख कई सौ साल पुरानी है।

शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो बयान दिया है कि ज्ञानवापी को मस्जिद कहना दुर्भाग्यपूर्ण है, यह विश्वनाथ मंदिर है। उनको यह बयान शोभा नहीं देता है। वो एक जिम्मेदार कुर्सी पर बैठे हुए हैं। वो हर एक व्यक्ति के मुख्यमंत्री हैं। चाहे किसी ने वोट दिया या नहीं दिया है।

कानून व्यवस्था पर योगी की तारीफ
मौलाना ने मुख्यमंत्री योगी की तारीफ करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में उन्होंने बेहतर कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी बनती है कि वो हर एक व्यक्ति के लिए काम करें और कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखें ताकि लोग अमन व शांति के साथ अपनी रोजाना की जिंदगी गुजार सके।

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ज्ञानवापी का मामला न्यायालयों के अधीन विचाराधीन है। ऐसी परिस्थितियों में मुख्यमंत्री के इस बयान से कानून की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए मुख्यमंत्री को धार्मिक बयानों से परहेज करना चाहिए।

हिजाब को लेकर कही यह बात
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि जो लोग हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं। वो उनकी ज़हनी दिवालियापन की बातें हैं। हिजाब एक लिबास है जो मुस्लिम महिलाएं अपने आप को ढंकने के लिए पहनती हैं।

मौलाना ने कहा कि भारत का संविधान हर पुरुष और महिला को इस बात की इजाजत देता है कि हर शख्स अपनी मर्जी के मुताबिक जो लिबास पहनना चाहे पहने, जो खाना चाहे वो खाए। आज देश में इस तरह की अजीब सी बातें उभर रही हैं कि लिबास पहनने और किचन में क्या खाना बनेगा, उस पर निर्णय लेने का अधिकार दूसरे लोग तय करेंगे। इस तरह की बातें करने वाले लोग समाज में नफरत फैला रहे हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 06 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व

Bihar Crime News: मोतिहारी पुलिस का बड़ा एक्शन, 54 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: टुनटुन कुमार Bihar Crime News मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की

Shikohabad Accident: शिकोहाबाद में करंट लगने से मजदूर की मौत, पोस्टमार्टम के लिए निजी एंबुलेंस का सहारा

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Shikohabad Accident फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र

Train Accident: छपरा-सिवान रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Train Accident बिहार के छपरा-सिवान रेलखंड पर बुधवार

Khabar hatke: 15 हजार से हुई शुरुआत, 3 साल में 1 करोड़ पार; IT नौकरी छोड़ने वाले इस कपल की कहानी चौंका देगी

Khabar hatke: आईटी सेक्टर की अच्छी-खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया

क्रिकेट छोड़ नौकरी करने लगे Ishan Kishan? गले में RBI का ID कार्ड देखकर फैंस रह गए हैरान, सामने आई पूरी सच्चाई

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में

Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Fatehpur Police Encounter जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस