,

PM Modi In Doda: 10 सालों के बदलाव से लेकर तीन पार्टियों के परिवार तक पीएम मोदी ने कही ये बड़ी बातें…

- Advertisement -
Ad imageAd image
PM Modi In Doda

PM Modi In Doda: अगले महीने जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं उसके पहले सभी पार्टियां इसकी तैयारियों में लग गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जम्मू कश्मीर के डोडा में एक रैली को संबोधित किया। 42 साल में पहली बार कोई भारतीय पीएम डोडा पहुंचा है।
जहां उन्होंने कहा कि आपको कांग्रेस के झूठे वादों से बहुत सावधान रहना है। हिमाचल में सरकार बनाने के लिए इन्होंने ऐसे-ऐसे वादे करके सरकार बना दी कि पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया। आज वहां सड़क, पानी, बिजली सब काम ठप पड़े हैं। कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा। महंगाई चरम पर है। नौजवानों की भर्ती बंद हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। पिछले 10 साल में जम्मू-कश्मीर में जो बदलाव आया है वो किसी सपने से कम नहीं है। जो पत्थर पहले पुलिस और फौज़ पर फेंकने के लिए उठते थे, अब उन पत्थरों से नया जम्मू-कश्मीर बन रहा है।

उन्होंने कहा कि ये तीन खानदान…एक खानदान कांग्रेस का है, एक खानदान नेशनल कॉन्फ्रेंस का है और एक खानदान PDP का है। इन तीन खानदानों ने मिलकर आपके साथ जो किया है वो किसी पाप से कम नहीं है। ये तीनों खानदान जम्मू-कश्मीर को सालों तक बर्बाद करने के लिए ज़िम्मेदार हैं।

पीएम मोदी ने कहा आज़ादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया। इसके बाद इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला करना शुरू कर दिया। जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया उन्होंने आपके बच्चों की चिंता नहीं की। उन राजनीतिक दलों ने सिर्फ अपने बच्चों को आगे बढ़ाया। जम्मू-कश्मीर के मेरे नौजवान आतंकवाद में पीसते रहे। परिवारवाद को आगे बढ़ाने वाली पार्टियां आपको गुमराह करके मौज काटती रही। इन लोगों ने जम्मू कश्मीर में नए नेतृत्व को कभी उभरने ही नहीं दिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल