राष्ट्रीय हिंदी दिवस आज, पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक इन दिग्गजों ने दी बधाईयां

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Hindi DIwas

आज 14 सितंबर को देश भर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हिंदी भाषा को भारत के संविधान ने राजभाषा के रूप में मान्यता दी है। हिंदी राजभाषा होने के चलते अधिकतर सरकारी कामकाज हिंदी में ही होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक प्यारी सी वीडियो साझा कर हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं।’
वीडियो में पीएम मोदी कहते सुनाई दिए, ‘भाषा अभिव्यक्ति का साधन होती है। जैसे जीवन में चेतना होती है, वैसे ही भाषा में भी चेतना होती है। मैं कभी सोचता हूं कि अगर मुझे हिंदी भाषा बोलना नहीं आता, समझना नहीं आता तो मैं लोगों तक कैसे पहुंचता। मुझे व्यक्तिगत रूप से भी हिंदी भाषा की ताकत का अंदाजा है।’

‘हिंदी ने कई उतार-चढ़ाव देखे’
अमित शाह ने कहा, ‘इस वर्ष का ‘हिंदी दिवस’ हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। यह अपना 75वां वर्ष पूरा कर रहा है और हम इस वर्ष राजभाषा की हीरक जयंती मनाने जा रहे हैं। राजभाषा के लिए और हमारे सभी राज्यों की भाषाओं के लिए हिंदी बहुत महत्वपूर्ण रही है। हिंदी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मगर, आज मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि हिंदी और किसी भी स्थानीय भाषा के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।’

उन्होंने कहा, ‘हिंदी सभी स्थानीय भाषाओं की मित्र है। चाहे वह गुजराती, मराठी या तेलुगु हो, हर भाषा हिंदी को ताकत देती है और हिंदी हर भाषा को ताकत देती है। आप हिंदी के आंदोलन को ध्यान से देखेंगे तो राजगोपालाचारी हों, महात्मा गांधी हों, नेताजी सुभाष चंद्र बोस हों, लाला लाजपत राय हों, सरदार वल्लभ भाई पटेल हों ये सभी गैर हिंदी भाषी क्षेत्रों से आते थे।’

हिंदी और स्थानीय भाषाओं के मजबूती के लिए हुए काम
उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले 10 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में हिंदी और स्थानीय भाषाओं को मजबूत करने के लिए काफी काम हुआ है। प्रधानमंत्री ने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी में भाषण देकर दुनिया के सामने हिंदी के महत्व को सामने रखा है और हमारे देश में हमारी भाषाओं के प्रति रुचि भी बढ़ाई है। उन्होंने नई शिक्षा नीति में ‘प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में’ को महत्वपूर्ण स्थान देकर स्थानीय भाषाओं को और हिंदी को एक नया जीवन देने का काम किया है। हिंदी ही हमारी सब भाषाओं को जोड़ने का काम करती है।’

Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Guru Randhawa: पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक गुरु रंधावा से

PM Modi बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री, ट्रंप ने दी बधाई

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. सराफा व्यापारी हत्याकांड में मुख्य

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. मीनाक्षी को ECI से

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: वैदिक पंचांग के अनुसार 12 जून 2026 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष