,

Love Sitara: केरल की लड़की को पंजाबी शेफ से हुआ प्यार, फिर आगे जो हुआ…

Love Sitara

Love Sitara: लव मैरिज में होने वाली अड़चन को लेकर एक और फिल्म बन गई है। जिसकी स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म जी न्यूज में की जाएगी। यह एक लव फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसका नाम है ‘लव, सितारा’। इसमें एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला मुख्य रोल में है। इसके साथ ही वो स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म के ट्रेलर में शोभिता ने ऐसी केरल की ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जिसे पंजाबी शेफ से प्यार हो जाता है। दोनों शादी करने का फैसला करते हैं, लेकिन परिवार के बीच अलग कल्चर और रहन-सहन आड़े आने लगता है। इसमें राजीव सिद्धार्थ ने लीड एक्टर का किरदार निभाया है।

लव सितारा (Love Sitara) के ट्रेलर में दिखाया गया है कि तारा (Sobhita Dhulipala) जो कि एक इंडिपेंडेंट इंटीरियर डिजाइनर है। जो कभी शादी में विश्वास नहीं करती थी, लेकिन जब उसकी मुलाकात अर्जुन (Rajeev Siddhartha) से होती है तो उसके खयाल बदल जाते हैं। अर्जुन पंजाबी हैं और इंटरनेशनल शेफ हैं।

दोनों प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन ऐसी अजीबो-गरीब हालात बन जाते हैं कि उन्हें शादी करने का फैसला लेना पड़ता है। जैसे ही तारा के घर में शादी की तैयारियां शुरू होती हैं, पीढ़ियों के बीच संघर्ष और लंबे समय से दबे हुए रहस्य सामने आने लगते हैं।

ट्रेलर में दिखाया जाता है कि तारा को अपने मां-बाप के रिश्ते को देखकर अपने रिश्ते पर शक होने लगता है। वो दुविधा में पड़ जाती है कि क्या वो अपनी शादी को निभा पाएगी या नहीं। ऐसे में वो कुछ ऐसा फैसला लेती है, जिससे सभी को धक्का लगता है। खासतौर से अर्जुन को। क्या इनका रिश्ता अपने परिवार के खराब रिश्ते के कारण बच पाएगा, ये आपको इस महीने के आखिरी में पता चलेगा।

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

इस फिल्म को आप 27 सितंबर 2024 को जी5 पर देख सकेंगे। इसमें सोनाली कुलकर्णी, बी जयश्री, संजय भूटियानी, तमारा डिसूजा, रिजुल रे और वर्जीनिया रोड्रिग्स जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…