,

Mirzapur: 11 दिनों से अंधेरे में है गांव, लड़की को सर्प ने डसा फिर भी नहीं खुली जिम्मेदार अधिकारियों की नींद

- Advertisement -
Ad imageAd image
Mirzapur

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के बाड़ापुर गांव के बनवासी बस्ती का पूरा मामला है, जहां 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर 2 सितंबर को जल गया था। जिसके बाद पूरी बस्ती अंधेरे में है। हाल में वहां की एक बच्ची को सर्प ने डस लिया जिसके बाद गांव के लोगों हंगामा बचा दिया।

7 वर्ष की लड़की की सर्पदंश से मौत
दरअसल, ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद बस्ती के लोगों ने बिजली बिभाग के टोल-फ्री नंबर पर फोन भी किया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई अवर अभियंता हंसराज ने बनवासी समाज के लोगों से बराबर कहते रहे कि आप लोग मुख्यालय जाइए तब ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। वही अंधेरे के कारण 7 सितंबर रात के समय एक 7 वर्ष की लड़की की सर्पदंश से मौत हो गयी थी। ग्रामीणों का कहना है अब तो मिट्टी का तेल भी नहीं मिल रहा है कि हम लोग रात में अपने घरों में प्रकाश कर सके हमलोगों के घर में एसी, कुलर तो चलता नहीं पंखा तक नहीं चलाते सिर्फ एक या दो बल्ब जलाते हैं। और आज ग्यारह दिन हो गया बरसात के मौसम में रात को हमलोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। तब उब कर हमलोग आज बिजली उपकेंद्र पर धरने पर बैठने आए हैं।

बनवासी समाज के लोग धरने में बैठे
बनवासी समाज के लोग जब आज लगभग 9 बजे धरने पर बैठे और ग्यारह बजे बिजली उपकेंद्र अधिकारी ( एसडीओ) आए और और ट्रांसफार्मर के लिए जब बनवासी लोगों को मुख्यालय जाने को कहा तो सभी महिलाएं बिफर गयीं और एसडीओ से कहा कि हम लोग सपरिवार अब यहीं रहेंगे और जब हमारा ट्रांसफार्मर लग जाएगा तो हमलोग अपने घर चले जाएंगे। और धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे हैं वही उपखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया की बहुत जल्द ही ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा वर्कशॉप से बात हो गई है।

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ