,

Moradabad: भेड़िए के बाद अब तेंदुए ने उड़ाई ग्रामीणों की नींद, चलाया गया सर्च ऑपरेशन

leopard In Moradabad

उत्तर प्रदेश से लगातार तेंदुए और आदमखोर भेड़िए की खबरें सामने आ रही है। जहां एक ओर बहराइच में आदमखोर भेड़िए ने आतंक मचा रखा है तो वहीं दूसरी ओर अब तेंदुए से भी डर का माहौल है। मुरादाबाद जनपद का मामला है। जहां के विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुए देखे गए हैं जिनकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं। इससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?
पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के छजलैट थाना क्षेत्र का है। जहां के कई गांव से तेंदुए की वीडियो सामने आएं हैं, जिसके बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। ग्रामीण अपने खेतों पर काम करने के लिए इकट्ठा होकर पहुंच रहे हैं और अपनी फसल की देखभाल कर रहे हैं।

तेंदुए की वीडियो वायरल से ग्रामीणों की उड़ी नींद
छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मधुआ खालसा से तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमे आदमखोर तेंदुआ साफ देखा जा सकता है,मधुआ खालसा और चांदखेड़ी लिंक रोड का ये वीडियो है जिसमे कुछ युवकों द्वारा कार के अंदर से तेंदुए को कैमरे में कैद किया गया है,उससे पहले गांव बैरमपुर में तेंदुए को कैमरे में कैद किया गया वहां पर तेंदुआ एक पेड़ से छलांग लागता हुआ नजर आ रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और वन विभाग को मामले की सूचना दे दी गई थी लेकिन सूचना के बाद भी कोई अधिकारी संज्ञान लेने को तैयार नही है,तेंदुआ दिखने से किसानो में डर के माहौल बना हुआ है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…