89 सीटों में कांग्रेस एक सीट में सीपीएम, तैयार हो गई हरियाणा विधानसभा चुनाव की रणनीति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Haryana assembly elections

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनावों में 89 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है जबकि एक सीट CPM को दी है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में अपने सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया यानी कि एक भी सिटिंग विधायक का टिकट नहीं कटा। जहां तक टिकट बंटवारे का सवाल है, तो इसमें साफतौर पर हुड्डा कैंप का दबदबा नजर आ रहा है। वहीं, लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को पार्टी ने विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया। ये दोनों नेता भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जाते हैं, हालांकि पार्टी की तरफ से कहा गया है कि सीएम बनने के लिए चुनाव लड़ना अनिवार्य नहीं है।

इन दिग्गजों के बेटों को मिला टिकट
कांग्रेस ने पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को कैथल से उम्मीदवार बनाया है। हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस वापिस लौटे चौधरी बिरेंद्र सिंह के बेटे बिजेंद्र सिंह को पार्टी ने उचाना से टिकट दिया है। लोकसभा सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण को कलायत से मैदान में उतारा गया है। सूत्रों के मुताबिक, कुमारी शैलजा अपने भतीजे को उकलाना सीट से टिकट दिलवाना चाहती थी लेकिन पार्टी ने नरेश सेलवाल को इस सीट से टिकट दिया।
हरियाणा में चुनाव कार्यक्रम क्या है?
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान होना है। चुनाव के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी हुई। नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर रही। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है। वहीं, मतदान 5 अक्तूबर को होगा। नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।

Panchayati Raj Diwas : लोकतंत्र की सशक्त धारा, पंचायती राज व्यवस्था

Panchayati Raj Diwas : भारत की प्राचीनतम लोकतांत्रिक परंपराओं में से एक

PoliceRaid : रायपुर में ऑनलाइन सट्टा ऐप ‘3 Stumps’ पर बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर रेड

रायपुर ब्यूरो PoliceRaid : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी

UP ATS Action: यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, ISI नेटवर्क से जुड़े 2 संदिग्ध गिरफ्तार

रिपोर्ट- राशिद UP ATS Action: नोएडा से दबोचे गए तुषार चौहान उर्फ

Roorkee: डीजे के शोर से भड़का विवाद, जमकर हुआ पथराव, कई घायल

Report by: Salman Malik Roorkee: उत्तराखंड के रुड़की से एक सनसनीखेज मामला

Ai Job Cuts : AI के बढ़ते प्रभाव से टेक सेक्टर में छंटनी तेज, हजारों नौकरियां खतरे में

Ai Job Cuts : टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का असर

Chardham Yatra में गंगोत्री-यमुनोत्री में गंदगी पर सख्ती, 100 बोरे कपड़े हटाए गए, श्रद्धालुओं से स्वच्छता की अपील

रिपोर्टर: विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी Chardham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होते

CommodityNews : सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, वैश्विक संकेतों से बाजार पर दबाव

मुंबई: घरेलू वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शुक्रवार को सोना और

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ 2027 में होगी रिलीज, पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan की नई फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने

Pawan Khera को बड़ा झटका, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत याचिका की खारिज

Pawan Khera को गुवाहाटी हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने

Korea Forest Smuggling: कोरिया में अवैध साल लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, मारुति वैन से चिरान बरामद

Korea Forest Smuggling: कोरिया से रिपोर्टर चन्द्रकांत पारगीर के अनुसार, Korea Forest

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. SI पर रेप और

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. राजस्थान की गर्म हवाओं