गरियाबंद: देवभोग में शराब दुकान हटाने की मांग पर महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gariaband: Women stage indefinite sit-in protest demanding removal of liquor shop in Devbhog

रिपोर्ट- लोकेश सिन्हा
गरियाबंद जिले के देवभोग में सोनामूंदी स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने की मांग तेज हो गई है। वार्ड की महिलाएं और पुरुष आज से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।


दो साल से उठ रही मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो साल से लगातार इस शराब दुकान को हटाने की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रशासन से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार थक-हारकर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया।


महिलाएं चूल्हा-चौका लेकर पहुंचीं

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं चूल्हा-चौका लेकर पहुंचीं। उनका कहना है कि जब तक दुकान नहीं हटेगी, वे लगातार वहीं पर बैठी रहेंगी।


गायत्री परिवार ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

धरने में शामिल गायत्री परिवार ने प्रशासन को जगाने और सही निर्णय लेने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब दुकान से क्षेत्र में सामाजिक बुराइयाँ बढ़ रही हैं।


प्रशासन पर सवाल

धरने पर बैठे लोगों ने जिला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की है। वहीं, आबकारी विभाग की ओर से एक बार फिर सिर्फ आश्वासन देकर समझाइश की कोशिश की जा रही है।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी

Rajya Sabha 2026 : NDA समर्थक निर्दलीय परिमल की जीत, JMM बैद्यनाथ जीते, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका

Rajya Sabha 2026 : नई दिल्ली/रांची। राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन