,

मुंबई बम धमकी केस में आरोपी गिरफ्तार, नोएडा से दबोचा गया; पूछताछ जारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

मुंबई: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शहर में बम धमकी देने के मामले का पर्दाफाश करते हुए 50 वर्षीय आश्विन कुमार सुप्रा को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने व्हाट्सएप के जरिए मुंबई पुलिस को 400 किलो RDX से हमले की झूठी धमकी दी थी।

पुलिस के मुताबिक, सुप्रा मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पिछले पांच साल से ज्योतिषी और वास्तु सलाहकार के तौर पर काम कर रहा था। उसने नोएडा से एक मोबाइल और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर यह धमकी भेजी। संदेश में दावा किया गया था कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी मुंबई में दाखिल हो चुके हैं और वे 34 गाड़ियों में विस्फोटक भरकर हमला करने की योजना बना रहे हैं।


हाई अलर्ट के बीच हुई गिरफ्तारी

धमकी का संदेश गुरुवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर उस समय आया, जब शहर में गणेश उत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी की तैयारियां चल रही थीं। संदेश मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई।

मुंबई के जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस ने गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से संपर्क किया और विशेष टीम गठित की। मात्र 4-5 घंटे में पुलिस ने नोएडा सेक्टर 79 की एक सोसाइटी से सुप्रा को दबोच लिया। उसके पास से धमकी भेजने वाला मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद हुआ।


पहले भी मिली थीं फर्जी धमकियां

अधिकारियों ने बताया कि इस हेल्पलाइन पर पहले भी ऐसी धमकियां आई हैं, जो फर्जी साबित हुईं। फिर भी, किसी भी संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए पूरे मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया।

क्राइम ब्रांच ने केस की जांच शुरू कर दी है और एटीएस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी जानकारी दी गई है। इस मामले में वर्ली पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 351 और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी को मुंबई लाकर उससे पूछताछ जारी है ताकि इस धमकी के पीछे की साजिश का खुलासा हो सके।

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश

MP: Top 10

MP : जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज

Chanakya Niti: जीवन में कैसी भी परिस्थिति हो, इन 3 चीजों पर कभी न करें शर्म, चाणक्य की सीख आएगी काम

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और