,

लखनऊ अवैध धर्मांतरण मामले में बड़ा फैसला, मौलाना सिद्दीकी सहित 12 को उम्र कैद, 4 को…

UP News

लखनऊ अवैध धर्मांतरण मामले में स्पेशल एनआईए – एटीएस कोर्ट ने मौलाना उमर गौतम व मौलाना कलीम सिद्दीकी सहित 12 आरोपियों को दोषी पाए जाने पर उम्र कैद की सजा सुनाई है। वहीं चार अन्य लोगों को 10 साल की सजा हुई है। इस केस में कल यानी 10 सिंतबर मंगलवार को सुनवाई हुई थी और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब मौलाना कलीम सिद्दीकी सहित 12 आरोपियों को उम्र कैद और मन्नू यादव, राहुल भोला, मो.सलीम, कुणाल अशोक को 10-10 साल की सजा हुई है।

कई राज्यों में चलाते थे गैंग
उत्तर प्रदेश DGP प्रशांत कुमार ने बताया कि 20 जून 2021 को अवैध धर्मांतरण मामले में एटीएस ने 2 नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज़ किया था। जिनका नाम मोहम्मद उमर गौतम व मुफ्ती जहांगीर आलम कासमी था। ये लोग इस्लामिक दावा सेंटर दिल्ली में चलाते थे, इनके द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों, गरीब व दिव्यांग लोगों को पैसे की लालच देकर एक धर्मांतरण रैकेट चलाया जा रहा था। इनके लोग दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब तथा अन्य प्रदेशों में भी फैले थे।

17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल थी
प्रशांत कुमार ने बताया कि कुल 17 लोगों की खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। उनमें से 16 व्यक्तियों को कोर्ट ने सजा सुनाई है। 12 व्यक्तियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है और अन्य 4 लोगों को दस साल की सज़ा सुनाई गई है। सरगना मौलाना उमर गौतम, जहांगीर आलम कासमी तथा कलीम सिद्दीकी सहित 12 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है कुल 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी इसमें से एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई पर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाई गई थी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Dhan Kharidi : सरकार की मंशा पर सवाल, सरकार विपक्ष में बवाल

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Dhan Kharidi : रायपुर, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की…

Shyam Janmotsav Chandil: चांडिल में 30वें श्री श्याम जन्मोत्सव के पोस्टर और निमंत्रण कार्ड का विमोचन

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Shyam Janmotsav Chandil श्री श्याम कला भवन, चांडिल के…

Madhupur House Theft: मधुपुर में फौजी के बंद घर में चोरी, ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur House Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर फौजी…